MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
USE "FREE" as Coupon.
Get Offer

01 October 2023 Today in History (Hindi)

Created by Nitin Shrivastava in Today In History 1 Oct 2023
Share



1 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 


  1. भारत में डाक टिकट का प्रचलन 1854 में आरंभ हुआ।


  1. हन्टर समिति की स्थापना ब्रिटिश सरकार द्वारा 1 अक्टूबर, 1919 ई. को की गई थी।


  1. गुरजिएफ ने फ्रांस के फॉनटेनब्लियू में मनुष्य का सामंजस्यपूर्ण विकास के लिए 1922 में अपना संस्थान खोला।


  1. चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की शुरुआत 1949 में हुई।


  1. जनरल माओ-त्से-तुंग द्वारा 1949 में चीन जनवादी गणराज्य (पीपुल्स रिपब्लिक आफ़ चाइना) की घोषणा।


  1. आंध्र प्रदेश 1953 में अलग राज्य बना।


  1. नाइजीरिया यूनाइटेड किंगडम से 1960 को स्वतंत्र हुआ।


  1. भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना 1967 में हुई।


  1. लड़कियों की शादी की उम्र को 1978 में 14 से बढा कर 18 और लड़कों का 18 से बढा कर 21 वर्ष किया गया।


  1. अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा पश्चिम एशिया शिखर सम्मेलन का उद्घाटन 1996 में हुआ ।


  1. श्रीलंका में किलिनोच्ची एवं मानकुलम शहरों पर कब्ज़े के लिए सेना एवं लिट्टे उगवादियों के बीच 1998 को हुए संघर्ष में 1300 लोगों की मृत्यु।


  1. सिडनी में 2000 को 27वें ओलम्पिक खेल सम्पन्न।


  1. एशियाड खेलों में 2002 को स्नूकर प्रतिस्पर्द्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।


  1. नदियों को जोड़ने के सम्बन्ध में बांग्लादेश की आशंकाओं को 2003 में भारत ने दूर किया।


  1. इज़रायली प्रधानमंत्री एरियल शैरोन के मंत्रिमंडल ने 2004 को गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर सैनिक कार्रवाई की योजना को मंजूरी दी।


  1. इंडोनेशिया के बाली में 2005 को हुए बम विस्फोट में 40 लोगों की मृत्यु।


  1. इज़रायल ने 2006 में लेबनान से अपनी सेना की आख़िरी टुकड़ी को भी वापस बुलाया।


  1. जापान ने 2007 में उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ प्रतिबन्धों को अगले छ: महीनों तक बढ़ाने की घोषणा की।


  1. आतंकवादियों ने 2008 को त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बम ब्लास्ट किया।


  1. ग्वाटेमाला के संता काटरीना पिनुला में 2015 को भारी बारिश और भूस्खलन से 280 लोगों की मौत।






1 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति 


  1. स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्‌ और सामाजिक कार्यकर्ता एस. सुब्रह्मण्य अय्यर का जन्म 1842 में हुआ।


  1. प्रख्यात समाजसेवी, लेखिका और स्वतंत्रता सेनानी एनी बेसेंट का जन्म 1847 में हुआ।


  1. पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाक़त अली ख़ाँ का जन्म 1895 में हुआ।


  1. स्वतंत्रता सेनानी एवं पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों का जन्म 1901 में हुआ।


  1. केरल के प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता और भारत के स्वतंत्रता सेनानी ए. के. गोपालन का जन्म 1904 में हुआ।


  1. हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी का जन्म 1919 में हुआ।


  1. अमेरिकी वकील और राजनितिज्ञ बर्क मार्शल का जन्म 1922में हुआ।


  1. अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर का जन्म 1924 में हुआ।


  1. प्रसिद्ध तमिल अभिनेता शिवाजी गणेशन का जन्म 1927 में हुआ।


  1. भारतीय राजनीतिज्ञ एवं दलित नेता सूरज भान का जन्म 1928 में हुआ।


  1. भारत के महान् बिलियर्ड्स खिलाड़ी माइकल फ़रेरा का जन्म 1938 में हुआ।


  1. भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का जन्म 1945 में हुआ।


  1. प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष जी.एम.सी. बालायोगी का जन्म 1951 में हुआ।


  1. राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत त्रिलोक सिंह ठकुरेला का जन्म 1966 में हुआ।


  1. बंगला और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक सचिन देव बर्मन का जन्म में 1975 हुआ।



1 अक्टूबर को हुए निधन 


  1. सिखों के तीसरे गुरू अमर दास का निधन 1574 में हुआ।


  1. भारत के क्रांतिकारी चन्दन सिंह गढ़वाली का निधान 1979 में हुआ।



1 अक्टूबर के महत्वपूर्ण अवसर एवं दिवस 


  1. अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस


  1.  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस





Comments (0)

Share

Share this post with others