MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
USE "FREE" as Coupon.
Get Offer

02 September 2023 Today in History (Hindi)

Created by Nitin Shrivastava in Today In History 2 Sep 2023
Share

 2 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 


  1. अकबर ने 1573 में गुजरात फ़तह किया।


  1. लंदन में 1666 को भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हुई और दस हज़ार इमारतें नष्ट हो गयी।


  1. फ्रांस के राजा लुई चौदहवें की 1715 में मौत हुई, उन्होंने कुल 72 साल तक शासन किया।


  1. पहले अमेरिकी युद्ध पोत ‘हाना’ का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने 1775 में जलावतरण किया गया।


  1. अमेरिका में 1789 को राजस्व विभाग बनाया गया।


  1. अंग्रेजो ने 1798 में हैदराबाद के निजाम के साथ समझौता किया।


  1. ब्रिटेन और उसमानी शासन की सेनाओं के निरंतर आक्रमण के बाद 1801 में फ़्रांस की सेना पराजित हुई और उसे मिस्र से निकलना पड़ा।


  1. भूस्खलन के कारण 1806 में स्विटजरलैंड का एक पूरा शहर बर्बाद हो गया।


  1. इंग्लैंड का माओरी युद्व 1865 में समाप्त हुआ।


  1. नीदरलैंड के हारलेम नेथ में 1867 को पहला गर्ल्स स्कूल खोला गया।


  1. जापान में 1877 को सत्सुामा विद्रोह दबाया गया।


  1. स्पेन अमेरिका युद्ध में 1898 को पहली बार ऑटोमेटिक मशीन गन का इस्तेमाल किया गया।


  1. अमेरिका में 1903 को पहली हर्ली डेविसन बाइक का व्यावसायिक तौर पर निर्माण किया गया।


  1. इटली और यमन में 1926 को हुए समझौते के तहत लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व कायम हुआ।


  1. ‘क्वेश्चन मार्क’ नामक विमान ने 1930 में यूरोप से अमेरिका के लिए बिना कहीं रुके पहली बार उड़ान भरी।


  1. जापान द्वारा हार स्वीकार कर लिए जाने के बाद 1945 में छह साल तक चला दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ।


  1. हो ची मिन्ही ने 1945 में स्वतंत्र वियतनाम गणराज्य की स्थापना की।


  1. जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन 1946 में हुआ।


  1. संयुक्त राष्ट्र आयोग ने 1949 को कोरिया में गृहयुद्ध भडकने की चेतावती दी।


  1. हैदराबाद से सौ किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच 1956 में पुल ढ़हने से 125 लोगों की मौत।


  1. सोवियत संघ क्यूबा को 1962 में हथियार देने पर राजी हुआ।


  1. अमेरिका के न्यूयॉर्क में 1969 को पैसे निकालने वाली मशीन ऑटोमैटिक टैलर मशीन (ए।टी।एम।) को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया गया।


  1. नासा ने 1970 में चांद पर जाने के लिए अपने दो अपोलो मिशन को कैंसिल कर दिया।


  1. कन्याकुमारी में 1970 को विवेकानन्द स्मारक का उद्घाटन हुआ।


  1. काला सागर में 1990 को सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्री मारे गए।


  1. अमेरिका ने 1991 में औपचारिक रूप से लिथुआनिया, लातीविया और एस्टोनिया की स्वतंत्रता को मान्यता दी।


  1. अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए 1992 में सहमत हुए।


  1. निकारगुआ में 1992 को भूकंप से करीब 116 लोगों की मौत हो गई।


  1. मुस्लिम विद्रोहियों और फिलीपींस सरकार ने 1996 में 26 वर्षों से जारी विद्रोह को समाप्त करने के एक समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। इस दौरान एक लाख 20 हजार से अधिक लोग मारे गये थे।


  1. डरबन में 1998 को 12वें गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन का अफ़्रीकी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला द्वारा उद्घाटन।


  1. भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल 1999 में दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं।


  1. अमेरिका में 2005 को आए कैटरीना तूफान ने भारी तबाही मचाई।


  1. पश्चिमी ईराक में 2006 को 3 भारतीयों और 11 पाकिस्तानियों की अपहरण के बाद हत्या।


  1. अल्बानिया 2007 में विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त राष्ट्र बना।


  1. कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.बी.एन.अस्थाना को 2008 में उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सरस्वती सम्मान देने की घोषणा की गई।


Comments (0)

Share

Share this post with others