MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
USE "FREE" as Coupon.
Get Offer

03 March Today in Indian History (Hindi)

Created by MentorJi in Today In History 12 Mar 2024
Share

 3 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 


  1.  भारतीय मुग़ल बादशाह अकबर ने 1575 में बंगाली सेना को तुकरोई की लड़ाई में पराजित किया।


  1.  राजा राव नंदलाल मंडलोई ने 1716 में इंदौर शहर की स्थापना की थी।


  1.  अमेरिकी कांग्रेस ने 1812 में पहला विदेशी सहायता बिल पास किया था।


  1.  फ्लोरिडा 1845 में अमेरिका का 28वां राज्य बना था।


  1.  चीन और फ्रांस-ब्रिटेन के बीच 1857 में युद्ध हुआ था।


  1.  1915 में की स्थापना नाका जो कि बाद में नासा बना।


  1.  1923 में टाइम पत्रिका का पहली बार प्रकाशन हुआ।


  1.  कैल्विन कूलेज 1924 में व्हाइट हाउस से रेडियो संदेस प्रसारित करने वाले पहले अमेरिकि राष्ट्रपति बने।


  1.  सऊदी अरब में कच्चे तेल की 1938 में खोज हुई थी।


  1.  महात्मा गाँधी जी ने 1939 में “सविनय अवज्ञा आन्दोलन” का प्रारम्भ किया।


  1.  फ्रांस से उत्तर अफ्रीका के देश मोरक्को को 1956 में आजादी मिली थी।


  1.  तुर्की एयरलाइंस का डीसी10 विमान 1974 में पेरिस के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया विमान में सवार लगभग सभी लोगों की मौत हो गई।


  1.  सातवां गुटनिरपेक्ष सम्मेलन नयी दिल्ली में 1983 में संपन्न हुआ।


  1.  आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया अधिनियम 1986 लागू होने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ब्रिटेन से पूर्ण रूप से स्वतंत्र हुआ था।


  1.  पाकिस्तान के लाहौर में मैच खेलने जा रही श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की बस पर 2009 में हथियारबंद लोगों ने गोलियां चला दीं।


  1.  संयुक्त राष्ट्र ने 2013 में 3 मार्च को ‘विश्व वन्य जीवन दिवस’ के रूप में मनाने की आधिकारिक घोषणा की थी।




 3 मार्च को जन्मे व्यक्ति 


  1.  भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति और टाटा समूह के संस्थापक जमशेद जी टाटा का 1839 में जन्म हुआ था।


  1.  टेलीफोन का आविष्‍कार करने वाले अलेक्‍जेंडर ग्राहम बेल का 1847 में जन्‍म हुआ था।


  1.  भारत के प्रसिद्ध अभिनेता और कॉमेडियन जसपाल भट्टी जी का 1955 में जन्म हुआ था।


  1.  कारगिल युद्ध में अद्भुत पराक्रम दिखाने के लिए 1999 में परमवीर चक्र से सम्मानित राइफलमैंन संजय कुमार जी का 1976 में जन्म हुआ।



 3 मार्च को हुए निधन 


  1.  मुगल साम्राज्य का आख़िरी शक्तिशाली मुग़ल बादशाह औरंगजेब का सन 1707 में अहमदनगर में निधन हुआ था।


  1.  मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध लेखक हरि नारायण आप्टे जी का 1919 में निधन हुआ था।


  1.  उर्दू साहित्‍य के लिए पहला ज्ञानपीठ पुरस्‍कार पाने वाले शायर फिराक गोरखपुरी का 1982 में निधन हुआ था।


  1.  भारत के राजनेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष जी. एम. सी. बालायोगी जी का 2002 में आंध्र प्रदेश में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।



 3 मार्च के महत्वपूर्ण अवसर एवं दिवस 


  1.  विश्व वन्यजीव दिवस (World Wild Life Day)



Comments (0)

Share

Share this post with others