MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
USE "FREE" as Coupon.
Get Offer

03 October 2023 Today in History (Hindi)

Created by Nitin Shrivastava in Today In History 3 Oct 2023
Share



3 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 


  1. फ्रांसीसी सैनिकों ने 1657 में मैड्रिक पर कब्जा किया।


  1. फ्रांस और छठे कैरल सम्राट ने 1735 में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।


  1. मैसूर (अब मैसुरु) पर ब्रिटेन ने 1831 को कब्जा किया।


  1. अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने 1863 को अमेरिका में ‘थैंक्स गिविंग डे’ मनाए जाने की घोषणा की.


  1. इटली और ऑस्ट्रिया साम्राज्य के प्रतिनिधियों के बीच वियना समझौते पर 1866 में हस्ताक्षर हुए। जिसके आधार पर ऑस्ट्रिया ने वेंनसी राज्य को इटली के हवाले कर दिया।


  1. पहले मराठी संगीत नाटक ‘संगीत शाकुन्ताल’ का 1880 को पुणे में मंचन किया गया।


  1. नेवादा के प्लेजेंट वैली में 1915 को 7.8 रिक्टर पैमाने का भूकंप आया।


  1. इराक यूनाइटेड किंगडम से 1932 को स्वतंत्र हुआ।


  1. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 1977 में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया।


  1. कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहला और दुनिया के दूसरे टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म 1978 में हुआ।


  1. भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन हिमसागर एक्सप्रेस कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए 1984 में रवाना की गयी।


  1. 45 वर्षों के बाद पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के एक होने की औपचारिक रुप से घोषणा 1990 में की गई।


  1. गीत सेठी ने 1992 में विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप जीता।


  1. भारत ने 1994 में सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए औपचारिक रूप से अपना दावा पेश किया।


  1. चीन एवं इंग्लैंड के बीच 1995 को हांगकांग के सुगम हस्तांतरण पर सहमति।


  1. पाकिस्तानी बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने 1995 को एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में 37 गेंदों में शतक बनाकर इतिहास रचा।


  1. आण्विक पदार्थों के आवागमन और आण्विक दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सं.रा. अमेरिका तथा रूस ने 1999 में संयुक्त संकट केन्द्र की स्थापना की।


  1. पाकिस्तान ने 2003 में हल्फ-III मिसाइल का परीक्षण किया।


  1. लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक संगठन 2004 को दो हिस्सों में बंटा।


  1. संयुक्त राष्ट्र संघ के नये महासचिव 2006 में दक्षिण कोरिया के बान की मून होंगे।


  1. टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा ने 2008 में सिंगूर से नैनो कार परियोजना अन्यत्र ले जाने की घोषणा की।


  1. रूस ने 2011 में प्लेसेत्सक अंतरिक्ष केंद्र से सोयुज-2-1बी रॉकेट द्वारा वैश्विक स्थिति तंत्र निर्धारक उपग्रह ग्लोनास-एम को सफलता पूर्वक प्रक्षेपित किया।


  1. अमेरिका में भ्रष्टाचार, वैश्विक उष्मण, गैरबराबरी आदि के विरुद्ध पिछले एक सप्ताह से ऑक्युपाइड वॉलस्ट्रीट आंदोलन चला रहे प्रदर्शनकारियों पर 2011 में पुलिस कार्यवाई की गई एवं 700 लोगों को गिरफ्तार किया गया।


  1. सैपर शांति तिग्गा 2011 में भारतीय रेल की क्षेत्रिय सेना में शामिल होने वाली प्रथम महिला बनी। 969 रेलवे इंजीनियर रेजीमेंट ऑफ टेरिटोरियल आर्मी में शामिल होने वाली 35 वर्षीय शांति दो बच्चों की मां हैं।


  1. यमन के दक्षिण हिस्से में 2011 में स्थित आबियान प्रांत के जिंजीबार के समीप 119वीं ब्रिगेड के ठिकाने पर अपने ही देश के लड़ाकु विमानों द्वारा की गई बमबारी में 25 जवान मारे गए।


  1. विश्व के चौथी वरीयता प्राप्त ब्रितानी टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने 2011 में अमेरिका के डोनल्ड यंग को हराकर एटीपी थाईलैंड ओपन का एकल खिताब जीत लिया है।


  1. पेंटर बाबू के नाम से चर्चित पाकिस्तानी चित्रकार वसील ने 2011 में दुनिया को शांति और प्रेम का संदेश देने के लिए अपने खून से महात्मा गांधी का चित्र बनाया।


  1. इतालवी द्वीप लात्पेदुसा के पास 2013 में एक नाव के डूब जाने से करीब 134 लोगों की मौत हो गई।






3 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति 


  1. भारत के 45वें मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा का जन्म 1953 में हुआ।


  1. भारतीय फ़िल्म निर्देशक जे. पी. दत्ता का जन्म 1949 में हुआ।


  1. उड़ीसा के समाजसेवी और सार्वजनिक कार्यकर्ता लक्ष्मी नारायण साहू का जन्म 1890 में हुआ।



3 अक्टूबर को हुए निधन 


  1. भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन कादम्बिनी गांगुली का निधन 1923 में हुआ।


  1. प्रसिद्ध न्यायविद, अधिवक्ता और शिक्षाशास्त्री अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर का निधन 1953 में हुआ।


  1. भारतीय लेखक एम.एन. विजयन का निधन 2007 में हुआ।



3 अक्टूबर के महत्वपूर्ण अवसर एवं दिवस 


  1. जर्मन एकता दिवस





Comments (0)

Share

Share this post with others