MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
USE "FREE" as Coupon.
Get Offer

05 March Today in Indian History (Hindi)

Created by MentorJi in Today In History 12 Mar 2024
Share

 5 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 


  1.  नासिर खुसरो ने 1046 में अपने 6 साल लंबे मध्यपूर्व सफ़र का आरंभ किया जिसके उपरांत उन्होंने आज भी फ़ारसी भाषा की श्रेष्ठतम कृतियों में गिनी जाने वाली “सफ़रनामा” लिखी।


  1.  महाराजा जय सिंह ने 1699 में अंबर का सिंहासन संभाला।


  1.  आॅस्ट्रिया के सैनिकों ने 1793 में फ्रांस को हरा कर उसके साम्राज्य पर फिर से कब्जा किया।


  1.  भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की 1851 में स्थापना।


  1.  निकोला टेस्ला ने 1904 में बॉल तड़ित की व्याख्या की।


  1.  सोवियत संघ ने 1918 में पेट्रोग्राड को हटाकर मॉस्को को रूस की राजधानी बनाया।


  1.  महात्मा गांधी ने 1931 में सविनय अवज्ञा आंदोलन खत्म किया।


  1.  भारत में झारखंड पार्टी की 1949 में स्थापना हुई।


  1.  कनाडा में 1962 में आयकर नियमों में बदलाव किया गया।


  1.  मार्टिन लूथर किंग की 1968 में हत्या।


  1.  1974 में हुए योम किप्पुर युद्ध में इसरायल स्वेज नहर की पश्चिमी सीमा से पीछे हटा।


  1.  “वेनेरा 14” नामक रूसी उपग्रह 1982 में बुध की कक्षा में पहुँचा।


  1.  सन 1990 में सरकार ने 1984 के भोपाल गैस त्रासदी के पांच लाख पीड़ितों के लिए 360 करोड़ रुपए की अंतरिम राहत की घोषणा की।


  1.  उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच 1997 में 25 साल में पहली बार शांति वार्ता हुई।


  1.  अभिनेता संजय दत्त के पिता और फिल्म अभिनेता सुनील दत्त ने 1999 में कोलंबो से 17 सदस्यीय दल के साथ दक्षिण एशिया की 13 हजार किलोमीटर लम्बी सद्भावना यात्रा आरम्भ की।


  1.  मक्का मदीना में 2001 में हुए ईद के दौरान भगदड़ में लगभग 40 यात्री मरे।


  1.  सन 2002 में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन सम्पन्न।


  1.  भारत ने समुद्र से ज़मीन पर हमला करने वाले ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल का 2008 में सफल परीक्षण किया।


  1.  इफ्को (‘इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड) 2009 में एक करोड़ टन उर्वरक की वार्षिक बिक्री करने वाली विश्व की पहली कम्पनी बनी।




 5 मार्च को जन्मे व्यक्ति 


  1.  भगत सिंह की क्रांतिकारी गतिविधियों में सहयोग करने वाली स्वतंत्रता सेनानी सुशीला दीदी का 1905 में पंजाब में जन्म।


  1.  ‘भारतीय शास्त्रीय संगीत’ की प्रसिद्ध गायिका गंगूबाई हंगल का 1913 में जन्म।


  1.  ओडिशा के प्रसिद्ध नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक का 1916 में जन्म हुआ।


  1.  पसोलीनी, इतालवी फिल्म निर्देशक पियर पयोलो का 1922 में जन्म हुआ।


  1.  पाँचवीं, छठी, सातवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य वसंत साठे का 1925 में जन्म हुआ।


  1.  मुक्तक, ब्रजभाषा के छंद और बेमिसाल लोक गीतों के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय रचनाकार सोम ठाकुर का 1934 में जन्म हुआ।


  1.  ‘भारतीय जनता पार्टी’ के वरिष्ठ नेता एवं ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ के समर्पित कार्यकर्ता शिवराज सिंह चौहान का 1959 में जन्म हुआ।



 5 मार्च को हुए निधन 


  1.  1827 में इतालवी वैज्ञानिक अलेस्सांद्रो वोल्टा।


  1.  29 साल तक सत्ता में रहने वाले सोवियत तानाशाह जोसेफ स्टालिन का 1953 में निधन।


  1.  लेबर पार्टी के संस्थापक बाबा पृथ्वी सिंह का 1989 में निधन।


  1.  2010 में भारत के प्रसिद्ध उद्यमियों में से एक जी.पी. बिड़ला का निधन।



Comments (0)

Share

Share this post with others