MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
USE "FREE" as Coupon.
Get Offer

06 September 2023 Today in History (Hindi)

Created by Nitin Shrivastava in Today In History 6 Sep 2023
Share



6 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 


  1. समंदर के रास्ते पृथ्वी का पूरा चक्कर लगाने वाला पहला जहाज विक्‍टोरिया 1522 में आज ही के दिन स्पेन लौटा था।


  1. ग्वाडेलोप द्वीप में 1776 को तूफान से हजारों से अधिक लोगों की मौत।


  1. अमेरिकी राज्य ओहियो के शहर क्लीवलैंड में 1848 को राष्ट्रीय अश्वेत सम्मेलन।


  1. पेंसिल्वेनिया के अवोंदेल में 1869 को एक खदान में आग लगने से 110 लोग मरे।


  1. यूरोपीय देश बुल्गारिया का एकीकरण 1885 में पूरा हुआ।


  1. अटलांटा जीवन बीमा कंपनी की शुरुआत 1905 में हुई।


  1. फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध 1914 में प्रारम्भ हुआ।


  1. एक इतालवी अधिकारी की हत्या के बदले की कार्यबाई में इतालवी नौसेना ने 1923 को केर्किरा पर अधिकार कर लिया। राष्ट्रसंघ के विरोध करने पर वह 29 सितंबर को उससे अलग हो गया।


  1. इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी की हत्या का प्रयास 1924 में विफल।


  1. इल मजूको युद्ध के साथ स्पेन में 1937 को गृह युद्ध शुरू।


  1. दक्षिण अफ्रीका ने 1939 में नाजी जर्मनी पर युद्ध की घोषणा की।


  1. जुलियाना 1948 में नीदरलैंड की महारानी बनीं।


  1. कनाडा टी.वी. की मॉन्ट्रियल में 1952 को शुरुआत हुई।


  1. अमेरिका ने 1958 में अटलांटिक सागर में परमाणु परीक्षण किया।


  1. ताशकन्द समझौता (भारत-पाकिस्तान युद्ध) 1965 में हुआ।


  1. भारतीय सेना ने 1965 में तीन जगहों से सीमा पार कर पश्चिमी पाकिस्तान पर हमला किया था।


  1. अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड को 1968 में ब्रिटेन से आजादी मिली।


  1. इस्तांबुल में यहूदी उपासना गृह में 1986 को हमले में 23 लाेग मारे गए।


  1. सोवियत संघ ने 1988 में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।


  1. रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर को 1991 में कभी सेंट पीटर्सबर्ग, कभी पेत्रोग्राद तो कभी लेनिनग्राद नाम से जाना जाता रहा। इस शहर को अपना पुराना नाम सेंट पीटर्सबर्ग अाज ही के दिन वापस मिला था।


  1. एक हफ़्ते तक अभूतपूर्व शोक मनाने के बाद वेल्स की राजकुमारी डायना को ब्रिटेन और दुनिया ने 1997 में अंतिम विदाई दी थी।


  1. संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सहस्त्राब्दि शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ 2000 में हुआ।


  1. फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री महमूद अब्बास का 2003 में इस्तीफ़ा।


  1. मैक्सिको के सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के फ़ेलिप काल्देरोन नये राष्ट्रपति 2006 में मनोनीत किये गए।


  1. ब्रिटेन की ‘द ह्यूमन फ़र्टिलाइजेशन एंड एम्ब्रियोलॉजी अथॉरिटी’ ने 2007 में मानव पशु संकर भ्रूण पर शोध करने के लिए सिद्धान्त रूप से अनुमति दी।


  1. डी. सुब्बाराव ने 2008 में भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर का कार्यभार संभाला।


  1. इंडोनेशिया के आचे प्रांत में 2011 को आए 6।5 की तीव्रता वाले भूकंप में दस लोगों की मौत हो गई।


  1. नाइजीरिया के मध्यवर्ती प्रांत प्लेटो में 2011 को सप्ताह भर से जारी सांप्रदायिक दंगों में 40 से अधिक ईसाई लोगों की मृत्यु हो गई।


  1. नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार भारत-पाकिस्तान सीमा रेखा सुरक्षा के लिए सीमा पर 2011 को लगाई गई फ्लड लाइटों के कारण अंतरिक्ष से दिखाई देने वाली विश्व


  1. की सर्वाधिक जगमग सीमा रेखा है।


  1. रूस ने 2011 को पर्म शहर के निकट हुई दुर्घटना में दो पायलटों की मौत के बाद मिग-31 लड़ाकू विमान की उड़ान पर रोक लगा दी।


  1. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त के अनुसार सीरिया में 2011 को मार्च से शुरु हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों में अब तक 2200 लोग मारे जा चुके हैं।


  1. अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए 2012 में बराक ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बने।






6 सितंबर को जन्मे व्यक्ति 


  1. पंजाब के महाराज रणजीत सिंह का सबसे छोटा पुत्र दलीप सिंह का जन्म 1838 को हुआ था।


  1. स्वतंत्रता सेनानी शरत चंद्र बोस का जन्म 1889 में हुआ।


  1. फ़िल्म निर्माता यश जौहर का जन्म 1929 को हुआ था।


  1. भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी देवांग गांधी का जन्म 1971 को हुआ था।



6 सितंबर को हुए निधन 


  1. हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय संगीत के दिग्‍गज उस्‍ताद अलाउद्दीन खान का निधन 1972 को हुआ था।


  1. जापान के फ़िल्म निर्माता और निर्देशक अकिरा कुरोसावा का निधन 1998 को हुआ था।


  1. परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर धनसिंह थापा का निधन 2005 को हुआ था।


  1. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बराड़ का निधन 2009 में हो गया।





Comments (0)

Share

Share this post with others