MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
USE "FREE" as Coupon.
Get Offer

08 October 2023 Today in History (Hindi)

Created by Nitin Shrivastava in Today In History 8 Oct 2023
Share



8 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 


  1. अमेरिका के लॉस एंजिल्स और सैनफ्रांसिस्को के बीच 1860 में टेलीग्राफ लाइन स्थापित हुई थी।


  1. भारतीय वायुसेना का गठन 1932 में हुआ।


  1. लंदन की 481 फुट ऊँची डाकघर मीनार को 1965 में खोला गया। यह इंग्लैंड की उस समय की सबसे ऊँची इमारत थी।


  1. बोलिविया में चो गुवारा और उनके दल के लोग 1967 में पकड़े गए।


  1. सोवियत संघ के लेखक एलैकजेंडर सोल्जनित्सन को 1970 में नोबेल पुरस्कार मिला।


  1. कनाडा की राजधानी ओटावा में 1996 को आयोजित सम्मेलन में लगभग 50 देश बारूदी सुरंगों पर विश्वव्यापी प्रतिबंध लगाने पर सहमत हुए।


  1. भारत फ्लाइट सेफ्टी फाउंडेशन का सदस्य 1998 में बना।


  1. वोजोस्लाव कोस्तुनिका 2000 में यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति बने।


  1. इटली के मिलान हवाई अड्डे पर 2001 को दो विमानों की टक्कर 114 लोगों की मौत।


  1. पाकिस्तान ने 2002 में शाहीन मिसाइल का पुनः परीक्षण किया।


  1. टोक्यो में 2003 को आयोजित मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में मिस वेनेजुएला गोजेदोर एजुआ ने खिताब पर कब्जा जमाया।


  1. ईरान की शिरीन इबादी को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा 2003 में की।


  1. भारतीय गेहूं पर 2004 में मौनसेंटो का पेटेन्ट रद्द।


  1. केन्या के पर्यावरणविद वांगरी मथाई को शांति का नोबेल पुरस्कार 2004 में दिया।


  1. कश्मीर में 2005 को भूकंप से हजारों लोगों की मौत।


  1. बांग्लादेश के पूर्व गृहमंत्री मोहम्मद नसीम को 2007 में 13 साल क़ैद की सज़ा हुई।






8 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति 


  1. प्रसिद्ध वकील, न्यायाधीश और नेता बदरुद्दीन तैयब जी का जन्म 1844 में हुआ।


  1. बालीवुड अभिनेता राजकुमार का जन्म 1926 में हुआ।



8 अक्टूबर को हुए निधन 


  1. हिंदी के प्रसिद्ध कथाकार एवं उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद का निधन 1936 में हुआ।


  1. संपूर्ण क्रांति के प्रणेता और स्वतंत्रता सेनानी जयप्रकाश नारायण का निधन 1979 में हुआ।


  1. भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी कमलापति त्रिपाठी का निधन 1990 में हुआ।



8 अक्टूबर के महत्वपूर्ण अवसर एवं दिवस 


  1. भारतीय वायु सेना दिवस





Comments (0)

Share

Share this post with others