MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
USE "FREE" as Coupon.
Get Offer

09 March Today in Indian History (Hindi)

Created by MentorJi in Today In History 12 Mar 2024
Share

 9 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 


  1.  अर्थशास्त्र पर एडम स्मिथ की मशहूर पुस्तक ‘द वेल्थ ऑफ नेशन्स’ का 1776 में प्रकाशन।


  1.  चार्ल्स एग ग्राहम ने 1822 में पहली बार नकली दांतो का पेटेंट कराया।


  1.  जापान ने 1860 में पहली बार अमेरिका में अपना राजदूत नियुक्त किया।


  1.  50, 100 और 1000 डॉलर की मुद्रा को 1861 में शामिल किया गया।


  1.  जर्मनी ने 1916 में पुर्तगाल के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।


  1.  रूसी बोल्शेविक पार्टी 1918 में कम्युनिट पार्टी बनी।


  1.  दुनिया में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली बार्बी डॉल ने 1959 में न्‍यूयार्क के अमेरिकन टॉय फेयर में अपनी जिंदगी शुरू की थी।


  1.  प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री देविका रानी का 1994 में निधन।


  1.  भारतीय मूल के, ब्रिटिश आधारित दिग्गज उद्योगपति स्वराज पॉल को 1999 में सेंट्रल बर्मिघम विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गयी।


  1.  पाकिस्तान ने 2004 में 2000 किमी। की मारक क्षमता वाले सतह तक मार करने वाले ‘शाहीन-2’ (हत्फ-6) प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।


  1.  थाक्सिन शिनवात्रा 2005 में दूसरे कार्यकाल के लिए थाइलैंड के प्रधानमंत्री चुने गये।


  1.  ब्रिटेन में भारतीय डॉक्टरों को भेदभाव वाले प्रवासी नियमों पर 2007 में क़ानूनी कामयाबी मिली।


  1.  गोवा के राज्यपाल एस.सी.जमीर ने 2008 में महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया।




 9 मार्च को जन्मे व्यक्ति 


  1.  भारत के प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार डॉ. नगेन्द्र का 1915 में जन्म।


  1.  रख्यात भारतीय विधिवेत्ता और भारत के पूर्व महान्यायवादी सोली जहांगीर सोराबजी का 1930 में जन्म।


  1.  भारतीय राजनेता और लेखक कर्ण सिंह का 1931 में जन्म।


  1.  रूसी सोवियत पायलट और कॉस्‍मोनॉट यूरी गैगरिन का 1934 में जन्‍म हुआ था।


  1.  प्रसिद्ध बाल साहित्यकार एवं संपादक हरिकृष्ण देवसरे का 1938 में जन्म।


  1.  मशहूर तबला वादक उस्ताद ज़ाकिर हुसैन का 1951 में जन्म।


  1.  भारतीय लेखक शशि थरूर का 1956 में जन्म।


  1.  भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी पार्थिव पटेल का 1985 में जन्म।


  1.  भारतीय बाल कलाकार दरशील सफ़ारी का 1996 में जन्म।



 9 मार्च को हुए निधन 


  1.  प्रसिद्ध इतिहासकार, अंग्रेज़ी साहित्यकार जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन का 1941 में निधन।


  1.  भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, लेखक, व्यंग्यकार और पत्रकार हरिशंकर शर्मा का 1968 में निधन।


  1.  टाटा समूह और भारत के एक प्रशासक के साथ जुड़े एक प्रख्यात पारसी व्यापारी हारमसजी पेरोशा मोदी का 1969 में निधन।


  1.  प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक के. आसिफ़ का 1971 में निधन।


  1.  भारतीय अभिनेत्री देविका रानी का 1994 में निधन।


  1.  मद्रास विधान सभा के सदस्य बी. जी. रेड्डी का 1997 में निधन।


  1.  हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर अभिनेता और निर्माता निर्देशक जॉय मुखर्जी का 2012 में निधन।



Comments (0)

Share

Share this post with others