MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
USE "FREE" as Coupon.
Get Offer

09 October 2023 today in History (Hindi)

Created by Nitin Shrivastava in Today In History 9 Oct 2023
Share



9 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 


  1. कोरियाई हंगल वर्णमाला का पहली बार प्रकाशन 1446 को कोरिया में हुआ।


  1. वेनेजुएला के मेरिदा शहर की स्थापना 1558 में की गई।


  1. स्वीडन और रूस की विश्व विख्यात लड़ाई जिसे डिनाइपर के नाम से जाना जाता है उसकी 1708 में स्वीडन की पराजय के साथ समाप्त हुई।


  1. अमेरिकी संसद ने 1776 में आधिकारिक तौर पर देश का नाम यूनाइटेट कॉलोनीज से बदलकर संयुक्त राज्य अमेरिका किया।


  1. अमेरिकी आविष्कारक इसहाक सिंगर ने 1855 में सिलाई मशीन मोटर का पेटेंट कराया।


  1. अमेरिका के पेंसिलवेनिया में 1865 को तेल के लिए भूमिगत पाइपलाइन बिछाई गई थी।


  1. राजज्ञा के माध्यम से रोम को 1870 में आधिकारिक रूप से इटली में शामिल किया गया।


  1. स्विट्जरलैंड के बर्न में वर्ल्ड पोस्टल यूनियन की स्थापना 1874 में की गई।


  1. सभी देशों के बीच पत्रों का आवागमन और जनरल पोस्टल यूनियन के गठन हेतु बर्न, स्विटजरलैंड में 22 देशों ने 1874 में एक संधि पर हस्ताक्षर किये। तभी से 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के रूप में मनाना शुरू हुआ।


  1. स्कॉटिश वैज्ञानिक अलेक्जेंडर ग्राहम बेल और उनके सहयोगी थॉमस वाट्सन ने 1876 में पहली बार लंबे समय तक टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों के बीच दो मील की दूरी थी। इसके बाद 1947 में चलती हुई कार और प्लेन में बैठे दो लोगों ने बातचीत की थी।


  1. अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन की याद में बनाये गये वाशिंगटन स्मारक को जनता के लिए 1888 में पहली बार खोला गया।


  1. प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने 1914 को बेल्जियम के एंटवर्प पर कब्जा किया।


  1. अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 1920 को रूपांतरित हुआ।


  1. लंदन महानगर पुलिस सेवा आयुक्त सर विलियम हॉरवुड को 1922 में आर्सेनिक भरे चॉकलेट की जहर का शिकार बनाया गया।


  1. अमेरिका में 1930 को पहली महिला पायलट लॉरा इंगल्स अकेले अंतरमहाद्वीपीय उड़ान को पूरा करके कैलिफोर्निया के ग्लेनडेल में उतरी।


  1. स्वतंत्रता सेनानी बीबी अमर कौर ने 1942 में लाहौर जेल गेट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्हें गिरफ्तार कर अंबाला जेल भेजा गया।


  1. वर्जीनिया के पीट्सबर्ग में पहले इलेक्ट्रिक कंबल की बिक्री 1946 में हुई।


  1. स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर सी. राजगोपालाचारी ने आधिकारिक रूप से प्रादेशिक सेना का उद्घाटन 1949 में किया।


  1. अफ्रीकी देश अल्जीरिया में 1954 को भूकंप से 1400 लोग मरे।


  1. अफ्रीकी देश युगांडा गणतंत्र 1962 को बना।


  1. अर्जेंटीना के प्रसिद्ध मार्क्सवादी क्रांतिकारी चे ग्वेरा की हत्या 1967 में हुई।


  1. इंटरनेशनल डायरेक्ट डायलिंग सेवा की बम्बई (अब मुंबई) और लंदन के बीच 1976 में शुरु।


  1. लंदन के रॉयल अलबर्ट हॉल में जापान से बाहर पहली सूमो रेसलिंग प्रतियोगिता 1991 को आयोजित हुई।


  1. इटली के अभिनेता एवं लेखक डारियो फो को साहित्य का नोबल पुरस्कार 1997 में दिया गया।


  1. पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने 1998 में इस्लामी शरीयत कानून को देश के सर्वाच्च कानून के रूप में अनुमोदित किया।


  1. भौतिकी का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के रैमण्ड डेविस और जापान के कोषिबा को संयुक्त रूप से देने की घोषणा 2002 में की गई।


  1. यूरोपीय उपग्रह ‘क्रायोसेट’ का प्रक्षेपण 2005 में विफल हुआ।


  1. गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा 2006 में की।


  1. चीन ने 2007 में भारत पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया।


  1. केन्द्र सरकार ने 2008 में तेल को माफ़िया से बचाने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई।


  1. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 2009 में लूनर क्रेटर ऑब्जर्वेशन एंड सेंसिंग सेटेलाइट (एलसीआरओएसएस) को प्रक्षेपित किया।


  1. इराक में 2012 को बम हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत, 350 अन्य घायल।


  1. लड़कियों की शिक्षा के प्रचार में 2012 को अहम भूमिका अदा करने वाली मलाला को तालिबान ने उस समय गोली मारी थी, जब वह स्कूल जा रही थीं।






9 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति 


  1. शाहजहाँ और मुमताज़ महल (नूरजहाँ) का सबसे छोटा पुत्र मुराद बख़्श का जन्म 1624 में हुआ।


  1. हिन्दी साहित्य के इतिहास से जुड़े सुप्रसिद्ध साहित्यकार राजा लक्ष्मण सिंह का जन्म 1826 में हुआ।


  1. भारत सरकार के गृह विभाग के कार्यवाहक सचिव विलियम एस मारिस का जन्म 1873 में हुआ।


  1. प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, कवि, साहित्यकार तथा उड़ीसा के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता गोपबंधु दास का जन्म 1877 में हुआ।


  1. स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व मुख्यमंत्री, तमिलनाडु मिनजुर भक्तवत्सलम का जन्म 1897 में हुआ।


  1. गीतकार और संगीतकार जॉन लेनन का जन्म 1940 में हुआ।


  1. प्रसिद्ध भारतीय सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान का जन्म 1945 में हुआ।


  1. अर्जेंटीना का फुटबॉल खिलाड़ी ऑरगी लुइस बुरुसागा का जन्म 1962 में हुआ।



9 अक्टूबर को हुए निधन 


  1. अर्जेन्टीना के मार्क्सवादी क्रांतिकारी चे ग्वेरा का निधन 1967 में हुआ।


  1. पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी सैफ़ुद्दीन किचलू का निधन 1988 में हुआ।


  1. भारतीय राजनेता कांशीराम का निधन 2006 में हुआ।


  1. भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक रवीन्द्र जैन का निधन 2015 में हुआ।



9 अक्टूबर के महत्वपूर्ण अवसर एवं दिवस 


  1. भारतीय प्रादेशिक सेना दिवस





Comments (0)

Share

Share this post with others