MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
USE "FREE" as Coupon.
Get Offer

10 October 2023 Today in History (Hindi)

Created by Nitin Shrivastava in Today In History 10 Oct 2023
Share



10 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 


  1. ब्रिटिश गवर्नर जनरल रॉबर्ट क्लाइव ने 1756 में कलकत्ता पर पुन: कब्जे के लिए मद्रास से कूच किया।


  1. ब्रिटिश खगोलविद विलियम लासेल ने 1846 में नेपच्यून के प्राकृतिक उपग्रह की खोज की।


  1. क्यूबा ने 1868 में स्पेन से स्वतंत्रता पाने के लिए विद्रोह किया।


  1. वाराणसी में मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता में प्रथम अखिल भारतीय हिन्दी सम्मेलन का आयोजन 1910 में किया गया था।


  1. शिकागो में स्थित लोयोला विश्वविद्यालय के लेक शोर परिसर में अल्फा डेल्टा गामा बिरादरी की स्थापना 1924 में की गई।


  1. सोवियत संघ ने 1942 में आस्ट्रेलिया के साथ अपने राजनयिक संबंध की शुरुआत की।


  1. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1944 को होलोकोस्ट में 800 जीप्सी बच्चों को मार डाला गया था।


  1. टोकियो में 1964 को हुए ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का पहली बार दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया गया।


  1. फिजी ने 1970 में स्वतंत्रता हासिल की।


  1. अमेरिका के एरिजोना के लेक हवासु शहर में लंदन ब्रिज को 1971 में पुनर्निर्मित किया गया। इसे ब्रिटेन से ख़रीदकर तोड़कर अमेरिका लाया गया था।


  1. रोहिणी खादिलकर राष्ट्रीय चेस प्रतियोगिता जीतने वाली प्रथम महिला 1978 में बनी।


  1. सैन सल्वाडोर में 1986 को 7.5 तीव्रता वाले भूकंप में 1,500 लोगों की मौत।


  1. अमेरिका का 67वां मानव अंतरिक्ष मिशन डिस्कवरी 11 अंतरिक्ष से 1990 में लौटा।


  1. भारत ने विश्व कैरम प्रतियोगिता का टीम खिताब 1991 को जीता।


  1. दूसरा हुगली पुल ‘विद्यासागर सेतु’ 1992 में खुला।


  1. सन् 2006 में राष्ट्रकुल खेल मेलबोर्न में कराये जाने की घोषणा 1999 में की गई।


  1. बांग्लादेश में ख़ालिदा जिया ने प्रधानमंत्री पद की शपथ 2001 को ग्रहण की।


  1. भारत ने इस्रायल रूस के साथ एवाक्स निर्माण के लिए 2003 में समझौता किया।


  1. ऑस्ट्रेलिया के 2004 को संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री जान हावर्ड की भारी जीत।


  1. एंजेला मार्केल 2005 में जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं।


  1. निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 2008 को भारी गिरावट दर्ज की गई।


  1. भारत के कैलाश सत्यार्थी को नोबेल पुरस्कार की घोषणा 2014 में की गयी।






10 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति 


  1. भारत के प्रारम्भिक कम्युनिस्ट नेताओं में से एक श्रीपाद अमृत डांगे का जन्म 1899 में हुआ।


  1. भारतीय उपन्यासकार आर. के. नारायण का जन्म 1906 में हुआ।


  1. बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा का जन्म 1954 में हुआ।


  1. नोबेल पुरस्कार से सम्मानित फ्रेंच लेखक क्लाद सिमोन का जन्म 1913 में हुआ।


  1. अमरीकी फुटबॉल में ग्रीन बे पैकर्स के मशहूर क्वार्टरबैक ब्रैट फार्व का जन्म 1969 में हुआ।


  1. भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह का जन्म 1924 में हुआ।


  1. हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक डॉ. रामविलास शर्मा का जन्म 1912 में हुआ।


  1. कन्नड़ भाषा के विख्यात साहित्यकार के शिवराम कारंत का जन्म 1902 में हुआ।



10 अक्टूबर को हुए निधन 


  1. 1930 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री रूबी मेयर्स का निधन 1983 में हुआ।


  1. श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री सिरीमाओ भंडारनायके का निधन 2000 में हुआ।


  1. पद्मभूषण ग़ज़ल सम्राट जगजीत सिंह का सोमवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में 2011 को निधन हो गया।


  1. दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री मनोरमा(तमिल अभिनेत्री) का निधन 2015 में हुआ।





Comments (0)

Share

Share this post with others