MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
USE "FREE" as Coupon.
Get Offer

12 September 2023 Today in History (Hindi)

Created by Nitin Shrivastava in Today In History 12 Sep 2023
Share



12 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 


  1. फ्रांस के राजकुमार लुई और इंग्लैंड के राजा हेनरी तृतीय ने 1217 में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।


  1. तैमूर लंग 1398 में सिंधु नदी के तट पर पहुंचा।


  1. स्वीडन और पोलैंड ने 1635 में संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किये।


  1. लॉॅर्ड कॉर्नवॉलिस 1786 में गवर्नर जनरल बना।


  1. पहला टाइपराइटर 1873 में ग्राहकों को बेचा गया।


  1. फ्लोरिडा में 1928 को भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत।


  1. अमेरिकी सेना ने 1944 को पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।


  1. अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने 1953 में जैकलीन बुविये से शादी की थी।


  1. तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2’ 1959 में चांद पर पहुंचा।


  1. भारतीय तैराक मिहिर सेन ने 1966 में डार्डानेलेस जलडमरूमध्य को तैर कर पार किया।


  1. अल्बानिया ने 1968 में खुद को वारसा संधि से अलग करने की घोषणा की।


  1. इथोपिया में संविधान को 1987 में अंगीकार किया गया।


  1. पूर्व और पश्चिम जर्मनी को 1990 में एकीकृत करने के लिए अमेरिका, इंग्लैण्ड, फ्रांस, सोवियत संघ, पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।


  1. अंतरिक्ष शटल एसटीएस 48 (डिस्कवरी 14) का प्रक्षेपण 1991 में हुआ।


  1. 43.5 करोड़ मील लम्बी यात्रा के उपरांत ‘मार्स ग्लोबल सर्वेयर’ यान मंगल की कक्षा में 1997 को पहुँचा, संयुक्त राष्ट्र के कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट में 48 वर्षों बाद कश्मीर का ज़िक्र पहली बार नहीं किया गया।


  1. कुआलालंपुर में 1998 को 16वें राष्ट्रमंडल खेलों का शुभारम्भ।


  1. न्यूयार्क में 2000 को अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन प्रारम, उत्तर-पश्चिम अंतर्राष्ट्रीय समुद्री मार्ग से लिए एक महत्त्वपूर्ण समझौते पर भारत, ईरान एवं रूस के बीच समझौता।


  1. अमेरिका ने 2001 में आतंकवाद के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।


  1. नेपाल में माओवादियों ने 2002 को संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा, ताईवान की संयुक्त राष्ट्र सदस्यता की कोशिश नाकाम।


  1. उत्तर कोरिया ने 2004 में अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।


  1. पाकिस्तान को एफ़-16 लड़ाकू विमान सौदे में रियायत देने की संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2006 में घोषणा की।


  1. सीरिया की राजधानी दमिश्क में 2006 को अमेरिकी दूतावास पर हमला।


  1. रूस ने 2007 में नॉन न्‍यूक्‍लियर वैक्‍यूम बम (इको फ़्रेंडली बम) का परीक्षण किया।


  1. सहारा इंडिया इनवेस्टमेंट कारपोरेशन ने 2008 में अपना नॉन बैंकिंग वित्तीय कारोबार बंद किया।


  1. भारतीय महिला टीम विश्व शतरंज चैम्पियनशिप में 2009 को आख़िरी दौर में अमेरिका को 3-1 से हराकर सातवें स्थान पर रहीं।


  1. एप्पल ने 2012 में आई फोन 5 और आईओएस 6 लाॅन्च किया।






12 सितंबर को जन्मे व्यक्ति 


  1. प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रभावशाली सदस्य फ़ीरोज़ गाँधी का जन्म 1912 को हुआ था।


  1. अमेरिकी कवि जैक्सन मैक लो का जन्म 1922 को हुआ था।



12 सितंबर को हुए निधन 


  1. प्रसिद्ध साहित्यकार चन्द्रधर शर्मा गुलेरी का निधन 1922 को हुआ था।


  1. प्रसिद्ध रचनाकार रांगेय राघव का निधन 1962 को हुआ था।


  1. प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन) जयकिशन का निधन 1971 को हुआ था।


  1. भारतीय अभिनेता, गायक, पत्रकार तथा लेखक रंजन का निधन 1983 को हुआ था।





Comments (0)

Share

Share this post with others