MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
USE "FREE" as Coupon.
Get Offer

14 March Today in Indian History (Hindi)

Created by MentorJi in Today In History 16 Mar 2024
Share

 14 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 


  1. फ्रांस कॉलाेन, बावारिया,और स्वीडन ने 1647 में 30 साल चले युद्ध के बाद संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किये।


  1. इटली के राजा विट्टोरियो इमैनुअल तृतीय 1912 में जानलेवा हमले में घायल हुए।


  1. तुर्की और सर्बिया ने 1914 में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।


  1. सन 1931 में भारत की पहली बोलती फिल्म “आलमआरा” का मुम्बई में प्रदर्शन हुआ।


  1. राजकुमार महेंद्र सन 1955 में नेपाल के राजा बने।


  1. मोनाको में शाही परिवार राजकुमारी ग्रेस ने 1958 में एक पुत्र को जन्म दिया उसीकी ख़ुशी में मोनाको में 101 तोपों की सलामी दी गई।


  1. इजरायली मंत्रिमंडल ने 1965 में पश्चिमी जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध बहाल करने पर सहमति दी।


  1. अमेरिका ने सन 1976 में नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।


  1. तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक ने 1983 में 23 साल में पहली बार तेल कीमतों में कटौती की।


  1. गणित प्रेमियों के लिए खास दिन ‘पाई डे’ 1988 में पहली बार मनाया गया।


  1. आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने 1993 में 18 वर्ष की आयु में तस्मानिया के लिये खेलते हुये दो शतक जड़े।


  1. सोनिया गांधी 1998 में पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष बनी।


  1. स्पेन का कार्लोस मोया 1999 में विश्व का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बना।


  1. चीन में निजी सम्पत्ति को क़ानूनी मान्यता प्रदान करने के लिए 2004 में संविधान में संशोधन।


  1. विक्ट्री समूह ने 2008 में ब्रिटेन की प्रसिद्ध स्विचगियर निर्माता कंपनी ‘क्रेग एण्ड डेरिकार’ का अधिग्रहण किया।



 14 मार्च को जन्मे व्यक्ति 


  1. पहली महिला डेंटिस्ट हॉब्स टेलर का 1833 में जन्म हुआ।


  1. बुद्धि के धनी और प्रसिद्ध वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टाइन का 1879 में जन्म हुआ।


  1. प्रसिद्ध मलयालम साहित्यकार एस. के. पोट्टेक्काट्ट का 1913 में जन्म।


  1. बॉलीवुड के मिस्‍टर परफेक्सिनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान का 1965 में जन्‍म हुआ।


  1. मणिपुर की मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम चानू शर्मिला का 1972 में जन्‍म हुआ।



 14 मार्च को हुए निधन 


  1. 1883 में एक प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक समाजवाद का प्रणेता कार्ल मार्क्स का निधन।


  1. 1963 में भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी जयनारायण व्यास का निधन।


  1. 2010 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मराठी कवि गोविंद विनायक करंदीकर (विंदा करंदीकर) का निधन।


  1. 2018 में विश्व प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का निधन।


Comments (0)

Share

Share this post with others