MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
USE "FREE" as Coupon.
Get Offer

14 October 2023 Today in History (Hindi)

Created by Nitin Shrivastava in Today In History 14 Oct 2023
Share



14 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 


  1. हेस्टिंग्स के निकट विलियम के नेतृत्व में नॉर्मन सेना ने 1066 में इंग्लैंड को हराया और वहाँ के राजा हेरॉल्ड द्वितीय की हत्या कर दी।


  1. स्कॉटलैंड की सेना ने 1322 में अंग्रेजी राजा एडवर्ड द्वितीय को हराया और इस प्रकार स्कॉटलैंड को अंग्रेज़ी शासन से मुक्ति दिलाई।


  1. शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना 1882 को की गई। यह ब्रिटिश उपनिवेशवादी सरकार द्वारा कलकत्ता, मुंबई और मद्रास के बाद स्थापित किया गया भारत का चौथा विश्वविद्यालय था।


  1. वर्ष का चौथा उष्णकटिबंधीय तूफान 1923 को पनामा के ठीक उत्तर में आया।


  1. जर्मनी ने मित्र राष्ट्रों के समूह से बाहर आने की घोषणा 1933 को की।


  1. जापान ने फिलीपींस की स्वतंत्रता की घोषणा 1943 में की।


  1. हालैंड और इंडोनेशिया के बीच संघर्ष विराम समझौते पर 1946 को हस्ताक्षर किए गए।


  1. इजरायल और मिस्र के बीच 1948 को जबरदस्त लड़ाई शुरु।


  1. भारत में 1953 को संपदा शुल्क अधिनियम प्रभाव में आया।


  1. डॉ. भीमराव आम्बेडकर ने 1956 में अपने 3,85,000 अनुयायियों के साथ कोचांदा में बौद्ध धर्म स्वीकार किया और अपने समर्थकों को 22 बौद्ध प्रतिज्ञाओं का अनुसरण करने की सलाह दी।


  1. होस्नी मुबारक मिस्र के चौथे राष्ट्रपति 1981 में बने।


  1. जर्मनी के बॉन में परमाणु ऊर्जा के खिलाफ एक लाख लोगों ने प्रदर्शन 1979 में किया।


  1. ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फ़िलिप ने 1997 को अमृतसर के जलियांवाला बाग में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।


  1. परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सी.टी.बी.टी.) अमेरिकी सीनेट में 1999 को नामंजूर।


  1. संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा 2000 को पाक समेत 22 देशों में अपने दूतावास बंद।


  1. कतर में मिलने के वायदे के साथ 2002 को 14वें एशियाई खेलों का बुसान में रंगारंग समापन।


  1. पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने 2004 में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ को सेना प्रमुख बनाये रखने वाला विधेयक पारित किया।


  2. अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने चिकित्सा और कृषि क्षेत्रों में परमाणु प्रौद्योगिकी के प्रयोग के लिए नेपाल को 2007 में मंजूरी प्रदान की।


  1. भारतीय रिजर्व बैंक ने म्युचुअल फंड्स की ज़रूरतें पूरी करने के लिए अतिरिक्त 200 अरब रुपये जारी करने की घोषणा 2008 में की।


  1. राजधानी दिल्ली में चल रहे 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन 2010 में हुआ।


  1. नाइजीरिया की एक मस्जिद में 2012 को बंदूकधारियों ने 20 लोगों की हत्या की।






14 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति 


  1. दिल्ली (भारत) का मुग़ल बादशाह बहादुर शाह प्रथम का जन्म 1643 में हुआ।


  1. भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और ‘गदर पार्टी’ के संस्थापक लाला हरदयाल का जन्म 1884 में हुआ।


  1. जैरे के राष्ट्रपति मोबुतु सेस सीको का जन्म 1930 में हुआ।


  1. भारत के प्रमुख सितार वादकों में से एक निखिल रंजन बैनर्जी का जन्म 1931 में हुआ।


  1. परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का जन्म 1950 में हुआ।


  1. भारत के स्कवेश खिलाड़ी रित्विक भट्टाचार्य का जन्म 1979 में हुआ।


  1. भारत के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर का जन्म 1981 में हुआ।



14 अक्टूबर को हुए निधन 


  1. भारत की थम महिला शासिका रज़िया सुल्तान का निधन 1240 में हुआ।


  1. लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के सहयोगी पत्रकार और मराठी साहित्यकार नरसिंह चिन्तामन केलकर का निधन 1947 में हुआ।


  1. राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी का निधन 2004 में हुआ।


  1. भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री, वकील एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहन धारिया का निधन 2013 में हुआ।





Comments (0)

Share

Share this post with others