MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
USE "FREE" as Coupon.
Get Offer

15 February Today in History (Hindi)

Created by MentorJi in Today In History 6 Mar 2024
Share

 15 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 


  1.  महान् खगोलशास्त्री गैलीलियो का जन्म 1564 में हुआ।


  1.  फ़्रांस के ख़िलाफ़ डचों से इंग्लैंड नरेश चार्ल्स द्वितीय ने 1677 में गठबंधन किया।


  1.  आस्ट्रेलिया और प्रसिया के बीच 1763 में शांति संधि हुई।


  1.  अमेरिका में सेंट लुईस शहर की स्थापना 1764 में हुई।


  1.  फ़्रांस ने 1798 में रोम पर कब्ज़ा कर उसे गणराज्य घोषित किया।


  1.  फ़्रैंको, प्रसियन संधि के बाद प्रसिया ने 1806 में ब्रिटिश जहाज़ों के लिए अपने बंदरगाह बंद किये।


  1.  15 फरवरी, 1903 में दुनिया का सबसे पसंदीदा सॉफ्ट टॉय टैडीबियर को मॉरिस मिख्टॉम द्धारा बाजार में उतारा गया।


  1.  ब्रिटेन की लेबर पार्टी की 1906 में स्थापना हुईं।


  1.  अमेरिका में अनुबंध एयर मेल सेवा की 1926 में शुरूआत।


  1.  सिंगापुर ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1942 में जापान की सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया।


  1.  बर्लिन पर ब्रिटेन के सैकड़ों विमानों ने 1944 में बमबारी की।


  1.  बेल्जियम में 1961 में हुए “बोइंग 707” विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से लगभग 50 लोगों की जान गयी।


  1.  मैपल (एक प्रकार का छायादार वृक्ष) के पत्ते को 1965 में कनाडा के आधिकारिक ध्वज में स्थान मिला।


  1.  भारत में 1967 में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव हुए।


  1.  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना 1976 में की गई।


  1.  इस्रायली पाइप लाइन का 1970 में उद्घाटन हुआ।


  1.  श्रीलंका की राजधानी का कोलम्बो से जनवर्धनपुर को 1982 में स्थानांतरण।


  1.  तत्कालीन सोवियत संघ की सेना ने 1989 में अफगानिस्तान से वापसी की थी।


  1.  ईराक ने 1991 में कुवैत से हटने की घोषणा की।


  1.  परमाणु अस्त्र पर रोक लगाने के उद्देश्य से 1999 में मिस्र में निगरानी केंद्र की स्थापना करने की घोषणा।


  1.  मशहूर फिल्म निर्माता निर्देशक बी.आर चोपड़ा को 2000 में दादासाहेब फालके पुरस्कार प्रदान किया गया।


  1.  15 फरवरी 2001 में इस्त्रालय में हिंसा भड़क उठी इसके साथ ही इसी दिन इस्त्रायल ने पश्चिमी तट पर गाजा पट्टी सील की।


  1.  अफ़ग़ानिस्तान में हज यात्रियों की भीड़ ने 2002 में पर्यटन मंत्री अब्दुल रहमान को पीट-पीटकर मार डाला।


  1.  “एरियन 4” राकेट से 2003 में दूरसंचार उपग्रह ‘इंटलसैट’ अंतरिक्ष में छोड़ा गया।


  1.  ईरान की राजधानी तेहरान में 2005 में नमाजियों से खचाखच भरी एक मस्जिद में आग लगने से लगभग 60 लोगों की जान गयी।


  1.  गुजरात के जूनागढ़ स्थित स्वामीनारायण मन्दिर के पुजारी सहित चार लोगों को 2005 में सेक्स स्कैंडल में गिरफ़्तार किया गया।


  1.  15 फरवरी,साल 2006 पाकिस्तान की कैबिनेट की तरफ से दक्षिण एशिया मुक्त क्षेत्र समझौता (साफ्टा) को स्वीकार किया गया।


  1.  हिन्द महासागर के तटीय देशों के नौसेना प्रमुखों का 2008 में पहला सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न।


  1.  जयपुर घराने की कथक नृत्यागंना प्रेरणा श्रीमाली को 2010 में 2009 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया।


  1.  15 फरवरी, साल 2010 में ही पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले में स्थित सिल्दा शिविर में सशस्त्र माओवादियों ने हमला कर दिया। इस हमले में करीब 24 जवान शहीद हो गए।


  1.  15 फरवरी, 2012 के दिन ही मध्य अमेरिकी देश होंडुरस में कोमायागुआ जेल में भीषण आग लग गई। आगजनी की इस घटना में करीब 358 लोगों की जान चली गई।




 15 फरवरी को जन्मे व्यक्ति 


  1.  15 फरवरी साल 1872 उत्तरप्रदेश के पूर्व राज्यपाल विलियम मैल्कम हेली ने जन्म लिया।


  1.  भारतीय इतिहासकार व लेखक राधाकृष्ण चौधरी का जन्म 1921 में हुआ।


  1.  ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी के यशस्वी कवि नरेश मेहता का जन्म 1922 में हुआ।


  1.  भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार के.जी. सुब्रह्मण्यम का जन्म 1924 में हुआ।


  1.  संस्कृत भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यकार राधावल्लभ त्रिपाठी का जन्म 1949 में हुआ।


  1.  लेखक अरुण कमल का जन्म 15 फरवरी, 1954 में हुआ।


  1.  भारतीय अभिनेता आशुतोष गोवरिकर ने 15 फरवरी, 1964 में जन्म हुआ।


  1.  भारतीय अभिनेत्री मीरा जेसमिन का जन्म 1984 में हुआ।



 15 फरवरी को हुए निधन 


  1.  1869 में महान उर्दू कवि और लेखक मिर्जा गालिब का निधन।


  1.  1948 में प्रसिद्ध कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान का निधन।


  1.  15 फरवरी 2015 में अभिनेत्री मनोरमा का निधन।



 15 फरवरी के महत्वपूर्ण अवसर एवं दिवस 


  1.  उत्पादकता सप्ताह



Comments (0)

Share

Share this post with others