MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
USE "FREE" as Coupon.
Get Offer

18 February Today in History (Hindi)

Created by MentorJi in Today In History 6 Mar 2024
Share

 18 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 


  1.  जहांगीर ने सन 1614 को मेवाड़ पर कब्जा किया।


  1.  फ़्रांसीसी खोजी ला सेले ने 1695 में टेक्सास में बस्ती बसाई।


  1.  चार्ल्स गोल्डेन के नेतृत्व में ब्रिटिश फ़ौजें 1884 में सुडान पहुँची।


  1.  श्यामजी कृष्णवर्मा ने 1905 में इंडिया होमरूल सोसायटी की स्थापना लंदन में की।


  1.  1911 में विमान से पहली बार डाक पहुँचाने का काम भारत में हुआ।


  1.  1915 में प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी ने इंग्लैंड की नाकेबन्दी की।


  1.  नाजी सेना ने 1943 में व्हाइट रोज आन्दोलन के सदस्यों को गिरफ़्तार किया।


  1.  द्वितीय विश्वयुद्ध में 1945 में इवा जिमा के लिए लड़ाई शुरू हुई।


  1.  मुंबई में 1946 में रॉयल इंडियन नेवी (नौसेना) का विद्रोह हुआ।


  1.  पहले चर्च आफ़ साइंटोलॉजी की स्थापना 1954 में लॉस एंजिलिस में की गई।


  1.  गांबिया को 1965 में ब्रिटेन के शासन से स्वतंत्रता मिली।


  1.  भारत ने 1971 में अरवी सैटेलाइट स्टेशन के जरिये ब्रिटेन के साथ पहला उपग्रह सम्पर्क कायम किया।


  1.  अमेरिका ने 1979 में भारत को 1664 करोड़ रुपये का चेक दिया जो कि दुनिया में सबसे बड़ी रकम का चेक माना जाता है।


  1.  सहारा रेगिस्तान में 1979 में पहली और अब तक के रिकार्ड में अंतिम बार हिमपात की घटना हुई।


  1.  अफ़ग़ान सरकार ने 1989 में आपात स्थिति की घोषणा की।


  1.  आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने 1991 में विक्टोरिया स्टेशन पर हुए विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली, जिसमें अनेक लोग हताहत हुए।


  1.  सी. सुब्रह्मणयम 1998 में भारत रत्न से सम्मानित।


  1.  बांग्लादेश और भारत के बीच 1999 में बस सेवा पर समझौता।


  1.  एफबीआई एजेंट रॉबर्ट हैनसेन को सोवियत संघ के लिए जासूसी करने के आरोप में 2001 में गिरफ्तार किया गया और दोषी ठहराये जाने के बाद उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गयी।


  1.  दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में 18 फरवरी,2001 में एक भीषण बम धमाका हुआ, जिसमें करीब 68 लोगों की मौत हो गई।


  1.  फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट की फ़ांसी की सज़ा को राष्ट्रपति ने 2002 में उम्रक़ैद में बदला।


  1.  दक्षिण कोरिया के प्रमुख शहर ताएगु में 2003 में एक मेट्रो ट्रेन में आग लग जाने से 134 लोग मारे गये।


  1.  फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति ने 2006 में हमास के नेता इस्माइल हीनया को नई सरकार का गठन करने को कहा।


  1.  महाराष्ट्र के पोल्ट्री फ़ार्म में 2006 में भारत का पहला फ़्लू केस दर्ज हुआ।


  1.  भारत व पाकिस्तान के बीच 2006 में थार एक्सप्रेस आरम्भ।


  1.  भारतीय रिजर्व बैंक ने 2008 में स्विस बैंक यूडीएक एजी को देश में कारोबार करने की अनुमति दी।


  1.  यूक्रेन की राजधानी कीव में 18 फरवरी, 2014 के दिन पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जोरदार झड़प हो गई, जिसमें करीब 76 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।


  1.  आंध्र प्रदेश का विभाजन कर तेलंगाना के रूप में देश के 29वें राज्य की स्थापना का प्रस्ताव 18 फरवरी साल 2014 में ही लोकसभा में पारित किया गया।




 18 फरवरी को जन्मे व्यक्ति 


  1.  1486 में भक्तिकाल के प्रमुख संतों में से एक चैतन्य महाप्रभु का जन्म।


  1.  1836 में भारत के महान् संत एवं विचारक तथा स्वामी विवेकानन्द के गुरु रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी का जन्म।


  1.  1883 में भारतीय क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा का जन्म।


  1.  1894 में स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ रफ़ी अहमद क़िदवई का जन्म।


  1.  1899 में स्वतन्त्रता सेनानी जयनारायण व्यास का जन्म।


  1.  1925 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी की कथाकार एवं निबन्ध लेखिका कृष्णा सोबती का जन्म।


  1.  1926 में भारतीय सिनेमा की सुन्दर व प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक नलिनी जयवंत का जन्म।


  1.  1927 में बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार ख़य्याम का जन्म।


 1933 में भारतीय हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक निम्मी का जन्म।


  1.  1941 में अमेरिका के गायक इमा थॉमस का जन्म।


  1.  18 फरवरी, 1986 में भारतीय अभिनेत्री जिया माणेक का जन्म हुआ।



 18 फरवरी को हुए निधन 


  1.  मामलुक साम्राज्य (गुलाम वंश) के आठवें सुल्तान नसीरुद्दीन मोहम्मद शाह का 1266 में निधन।


  1.  मंगोल सेनापति क़ुबलय ख़ान का 1294 में निधन।


  1.  तैमूर लंग का 1405 में निधन।


  1.  जर्मन धर्मसुधारक मार्टिन लूथर का 1546 में निधन।


  1.  1977 में अमेरिकी अभिनेता एंडी डिवाइन की मृत्यु हो गई।


  1.  पद्म भूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक अब्दुल राशिद ख़ान का 2016 में निधन।




 18 फरवरी के महत्वपूर्ण अवसर एवं दिवस 


  1.  उत्पादकता सप्ताह।



Comments (0)

Share

Share this post with others