MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
USE "FREE" as Coupon.
Get Offer

18 October 2023 Today in History (Hindi)

Created by Nitin Shrivastava in Today In History 18 Oct 2023
Share



18 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 


  1. जर्मनी में हैडलबर्ग विश्वविद्यालय की स्थापना 1386 में हुई।


  1. इंग्लैंड के नौसैनिक कमांडर जॉन हॉकिन्स ने 1564 में दूसरी बार अमेरिका यात्रा शुरू की।


  1. स्पेन की सेना ने 1572 को मास्ट्रिच पर हमला कर दिया।


  1. उत्तर अमेरिकी उपनिवेशों में ‘बोस्टन शूमेकर्स’ पहला श्रम संगठन 1648 को बना।


  1. थॉमस एल्वा एडीसन ने 1878 में घरेलू उपयोग के लिए बिजली उपलब्ध करायी।


  1. अमेरिका में 1891 को पहली अंतरराष्ट्रीय छह दिवसीय साइकिल रेस न्यूयार्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन से शुरू हुयी।


  1. में शुरु किया गया।


  1. अमेरिका ने 1898 को स्पेन से प्यूर्टो रिको का अपने कब्जे में लिया।


  1. काउंट बर्नार्ड वॉन बुलो 1900 में जर्मनी के चांसलर बने।


  1. ब्रिटिश ब्राॅडकास्टिंग कॉरपोरेशन की स्थापना 1922में हुई।


  1. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी से चेकोस्लोवाकिया की स्वतंत्रता के लिये सोवियत संघ ने 1944 को लड़ाई शुरु की।


  1. टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स कंपनी ने पहले ट्रांजिस्टर रेडियो की घोषणा 1954 में की।


  1. लॉर्ड होम को कंजरवेटिव पार्टी में 1963 को नेतृत्व के लिए चली उठापटक के बाद ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया गया था।


  1. हेंस ए बेथे को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार 1967 में दिया गया।


  1. पहले बहुद्देशीय हेलिकाॅप्टर एस ए 315 का 1972 को बैंगलोर में परीक्षण।


  1. अमेरिका के मशहूर अर्थशास्त्री वैसिली लिओन्टीफ को 1973 में अर्थव्यवस्था के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


  1. विलियम एन लिप्सकोंब जूनियर को 1976 में रसायन का नोबेल पुरस्कार दिया गया।


  1. पूर्वी जर्मनी के कम्यूनिस्ट नेता एरिक होनेकर को 1989 में उनके पद से हटा दिया गया.


  1. पहली हिमालय कार रैली काे 1980 में बम्बई (मुंबई) के ब्रेबोर्न स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


  1. सम्पूर्ण विश्व में व्यापक विरोध के बावजूद दक्षिण अफ़्रीकी सरकार द्वारा अश्वेत कवि बेंजामिन मोलोइस को 1985 में फ़ाँसी।


  1. दक्षिण पश्चिम एशिया और दक्षिणी पूर्वी यूरोप के मुहाने पर स्थित अजरबैजान ने तत्कालीन सोवियत संघ से स्वतंत्र होने की घोषणा 1991 में की।


  1. कोलंबिया के कार्टाजेना में गुट निरपेक्ष देशों का ग्यारहवां शिखर सम्मेलन 1995 को प्रारम्भ।


  1. भारत और पाकिस्तान आणविक ख़तरे रोकने के लिए 1998 में सहमत।


  1. श्रीलंका में पहली बार विपक्षी सदस्य अनुरा भंडारनायके को 2000 में संसद अध्यक्ष बनाने की सहमति।


  1. कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन 2004 को मारा गया।


  1. म्यांमार के प्रधानमंत्री खिन न्युंट को 2004 में भ्रष्टाचार के आरोप में अपदस्थ कर नजरबंद कर रखा गया।


  1. पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने 2005 में नियंत्रण रेखा को भूकम्प राहत कार्य के लिए खोलने का सुझाव दिया।


  1. आठ वर्ष के बाद बेनजीर भुट्टो 2007 में अपने वतन पाकिस्तान लौटीं।


  1. कनाडा की संसद के निचले सदन ने म्यांमार की विपक्षी नेता आंग सान सू-की को कनाडा की मानद नागरिकता देने के प्रस्ताव को 2007 में मंजूरी प्रदान की।


  1. सुदूर अंतरिक्ष में जीवन की तलाश के लिए हैटक्रीक इलाके (सैन फ़्रांसिस्को) में 2007 को एलेन टेलिस्कोप एरे (एटीए) लगाया गया।


  1. उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने 2008 में रायबरेली की रेल कोच फैक्ट्री के लिए 189.25 करोड़ एकड़ भूमि रेल मंत्रालय को वापस की।


  1. सीरिया ने 2012 को मारेत अल नुमान में सैन्य हवाई हमले किये जिसमें 40 लोग मारे गये।






18 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति 


  1. हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी का जन्म 1950 में हुआ।


  1. उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का जन्म 1925 में हुआ।



18 अक्टूबर को हुए निधन 


  1. भारत के प्रमुख क्रांतिकारियों में से एक रामकृष्ण खत्री का निधन 1996 में हुआ।


  1. प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार विश्वनाथ सत्यनारायण का निधन 1976 में हुआ।





Comments (0)

Share

Share this post with others