MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
USE "FREE" as Coupon.
Get Offer

19 February Today in History (Hindi)

Created by MentorJi in Today In History 6 Mar 2024
Share

19 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 


  1. 1389 में दिल्ली के सुल्तान गयासुद्दीन तुग़लक़ द्वितीय की हत्या हुई।


  1. एंजाऊ के ड्यूक ने 1570 में दक्षिणी नीदरलैंड पर हमला किया जिसमे फ़्रांसीसी सेना ने उनकी मदत की।


  1. वेनिस शांति संधि के तहत 1618 में आस्ट्रेलिया और वेनिस का युद्ध समाप्त हुआ।


  1. ब्रिटिश फ़ौजें 1674 में डच युद्ध से हट गईं।


  1. 1719 को मुगल शासक फर्रुख सियर की हत्या।


  1. तुर्की के साथ युद्ध में 1807 में रूस को मदद देने ब्रिटिश सैनिक पहुँचे।


  1. थॉमस एडीसन ने 1878 में फोनोग्राफ का पेटेंट कराया।


  1. अमृत बाजार पत्रिका का 1891 में दैनिक प्रकाशन शुरू हुआ।


  1. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1942 में उत्तरी ऑस्ट्रेलियाई शहर डार्विन पर जापानी लड़ाकू विमानों के हमले में लगभग 200 के करीब लोग मारे गए।


  1. साइप्रस की स्वतंत्रता के बारे में ब्रिटेन, तुर्की और यूनान के बीच 1959 में एक समझौता हुआ।


  1. सोवियत संघ 1963 में क्यूबा से अपने काफ़ी सैनिक हटाने के बारे में सहमत हुआ।


  1. बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता पंकज मलिक का निधन 1978 में हुआ।


  1. भारत में 1986 में पहली बार कम्प्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण टिकट की शुरूआत हुयी।


  1. सन 1993 में हैतो के पास समुद्र में एक जहाज़ डूबने से लगभग 1500 यात्रियों जान गयी।


  1. चीन में आर्थिक सुधारों की शुरुआत के लिए पहचाने जाने वाले डेंग शियाओ पिंग की 1997 में मृत्यु हो गई।


  1. डेनमार्क के वैज्ञानिक डॉक्टर लेन वेस्टरगार्ड ने 1999 में वाशिंगटन में प्रकाश की गति धीमी करने में सफलता पाई।


  1. तुवालू 2000 में संयुक्त राष्ट्र का 189वां सदस्य बना।


  1. 19 फरवरी, साल 2000 में ही मिस्त्र के राष्ट्रपति हुस्त्री मुबारक ने लेबनान का दौरा किया। आपको बता दें कि साल 1952 के बाद यह दोनों देशों के बीच इस तरह की पहली यात्रा थी।


  1. सन 2001 में ब्राजील की जेलों में दंगे, 8 मरे, 7000 लोगों को क़ैदियों ने बंधक बनाया, तालिबान लादेन के प्रत्यर्पण को तैयार।


  1. संयुक्त अरब अमीरात ने 2003 में दाऊद के भाई इक़बाल शेख़ व उसके सहयोगी एजाज पठान को भारत को सौंपा।


  1. पाकिस्तान ने 2006 में हत्फ़ द्वितीय (अब्दाली) मिसाइल का परीक्षण किया।


  1. संस्कृत कवि स्वामी श्रीरामभद्राचार्य को उनके महांकाव्य श्री भार्वराधवीयम के लिए 2008 में वाचस्पति सम्मान प्रदान किया गया।


  1. फिदेल कास्त्रों ने 19 फरवरी साल 2008 के दिन ही क्यूबा के राष्ट्रपति पद से औपचारिक तौर पर इस्तीफा दे दिया, उनके द्धारा पद छोड़ने के बाद उनके भाई ने राष्ट्रपति पद की कुर्सी संभाली।


  1. 19 फरवरी साल 2012 में मैक्सिको के न्यूवो लियोन के जेल दंगे में 44 लोग मारे गए।




 19 फरवरी को जन्मे व्यक्ति 

  1. 1630 में मराठा साम्राज्य के पहले शासक छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म जुन्नर में हुआ।


  1. 1717 में अंग्रेज़ अभिनेता तथा मंच संचालक डेविड गैरिक का जन्म हुआ।


  1. 1898 में राजस्थान के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा समाज सेवक गोकुलभाई भट्ट का जन्म हुआ।


  1. 19 फरवरी, 1900 को भारतीय राजनीतिज्ञ बलवंतराय मेहता का जन्म हुआ।


  1. 1473 में प्रसिद्ध यूरोपिय खगोलशास्त्री व गणितज्ञ निकोलस कॉपरनिकस का जन्म हुआ।



  1. 19 फरवरी, 1922 में भारतीय राजनीतिज्ञ बेअंत सिंह का जन्म हुआ।


  1. 1925 में भारत के सुप्रसिद्ध शिल्पकार राम वी. सुतार का जन्म हुआ।


  1. 1930 में दक्षिण भारतीय फ़िल्म निर्देशक के विश्वनाथ का जन्म हुआ।


  1. 19 फरवरी, 1949 में वैज्ञानिक पी बलराम का जन्म हुआ।


  1. 1964 में फ़िल्म अभिनेत्री सोनू वालिया का जन्म हुआ।



 19 फरवरी को हुए निधन 


  1. हिन्दी के जाने माने प्रकाशक मुंशी नवलकिशोर का निधन 1895 में हुआ


  1. स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले का निधन 1915 में हुआ।


  1. भारत के प्रसिद्ध विद्वान, समाजवादी, विचारक, शिक्षाशास्त्री और देशभक्त नरेन्द्र देव का निधन 1956 में हुआ।


  1. बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता पंकज मलिक का निधन 1978 में हुआ।


  1. प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार नारायण श्रीधर बेन्द्रे का निधन 1992 में हुआ।


  1. फ़िल्म अभिनेता निर्मल पांडे का निधन 2010 में हुआ।


  1. 19 फरवरी, 2016 में संयुक्त राज्य अमेरिका के उपन्यासकार हार्पर ली का निधन।


  1. भारत के भूतपूर्व 39वें मुख्य न्यायाधीश अल्तमस कबीर का निधन 2017 में हुआ।



 19 फरवरी के महत्वपूर्ण अवसर एवं दिवस 


  1. छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती



Comments (0)

Share

Share this post with others