MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
USE "FREE" as Coupon.
Get Offer

19 October 2023 Today in History (Hindi)

Created by Nitin Shrivastava in Today In History 19 Oct 2023
Share



19 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 


  1. बोस्टन में पहली बार आम अदालत का आयोजन 1630 में किया गया।


  1. फ्रांस के सी. होफर ने 1722 में अग्निशामक यंत्र का पेटेंट कराया।


  1.  इंग्लैंड ने स्पेन पर युद्ध की घोषणा 1739 में की।


  1. ब्रिटिश जनरल कॉर्नविलास ने अमेरिका में 1781 को आत्मसमर्पण किया, अमेरिकी क्रांति युद्ध का समापन हुआ।


  1. लैपजिंग का युद्ध 1813 को समाप्त हुआ।


  1. अमेरिका के हवाई प्रांत में 1853 को पहली आटा चक्की शुरू की गयी।


  1. न्यू साउथ वेल्स में 1872 को विश्व का सबसे बड़ा सोने का टुकड़ा (215 किग्रा) पाया गया।


  1. फ्रांसीसी नेता नेपोलियन बोनापार्ट ने 1889 में रूस की राजधानी से अपनी सेना हटाई।


  1. जर्मन वैज्ञानिक माक्स प्लांक ने 1900 में ‘प्लांक का नियम’ प्रतिपादित किया था। इसे ‘ब्लैक बॉडी एमिशन’ का नियम भी कहा जाता है।


  1. रूस और इटली ने बुल्गारिया पर युद्ध की घोषणा 1915 में की।


  1. अब्दुल अज़ीज़ ने 1924 में स्वयं को मक्का में पवित्र स्थानों का रक्षक घोषित किया।


  1. जॉन सी गैरेंड ने 1926 में सेमी ऑटोमेटिक राइफल का पेटेंट कराया।


  1. ब्रिटिश सरकार ने 1932 को सोवियत संघ के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।


  1. फोर्ड मोटर कंपनी के मालिक हेनरी फोर्ड ने 1932 को रेडियो पर अपना पहला भाषण दिया।


  1. जर्मनी मित्र राष्ट्रों की संधि से 1933 में बाहर आया।


  1. रटगर्ज विवि के छात्र एल्बर्ट शात्ज ने 1943 को तपेदिक के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा ‘स्ट्रेप्टोमाइसिन’ विकसित की।


  1. फिलिपीन द्वीप समूह में अमरीका और जापान की सेनाओं के मध्य युद्ध 1944 में आरंभ हुआ।


  1. मदर टेरेसा ने कलकत्ता (भारत) में मिशनरी ऑफ़ चैरिटिज की स्थापना 1950 में की।


  1. श्रीरामुलू पोट्टी ने पृथक् अांध्र राज्य के लिये आमरण अनशन 1952 में शुरु किया।


  1. रूस और जापान ने हस्ताक्षर कर दोनों देशों के बीच 1945 से चले आ रहे युद्ध को अधिकारिक रूप से 1956 को समाप्त किया।


  1. नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन चलाने वाले अमेरिका के मार्टिन लूथर किंग-जूनियर को 1960 में अटलांटा में गिरफ्तार किया गया।


  1. भारत में निर्मित पहला मिग – 21 विमान 1970 को भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया।


  1. भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक डाक्टर एस. चन्द्रशेखर को एक अन्य अमेरिकी वैज्ञानिक प्रो. विलियम्स फ़ाउलर के साथ 1983 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार।


  1. न्यूयॉर्क के वॉल स्ट्रीट में 1987 को बिकवाली के भारी दबाव के बीच शेयरों कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई थी और इसका असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर हुआ था।


  1. जेनेवा में उत्तरी कोरिया और सं.रा. अमेरिका ने 1994 में कोरिया प्राय:द्वीप को परमाणु हथियारों के प्रसार से मुक्त रखने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये।


  1. भारत सरकार ने 1834 से 1996 तक सभी केंद्रीय अधिनियमों का इलेक्ट्रॉनिक डाटाबेस तैयार करने की घोषणा 2000 में की।


  1. पोप जॉन पाॅल द्वितीय ने 2003 में मदर टेरेसा को धन्य घोषित किया। यह संत की उपाधि दिये जाने की दिशा में पहला कदम होता है।


  1. अमेरिका के विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने 2004 में यह रहस्योद्घाटन किया कि अमेरिका की कोशिशों से भारत-पाकिस्तान युद्ध टला।


  1. चीन ने अपना पहला व्यावसायिक मौसम उपग्रह 2004 में छोड़ा।


  1. सू विन 2004 में म्यांमार के नये प्रधानमंत्री बने।


  1. ईराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के ख़िलाफ़ 2005 को बगदाद में सुनवाई शुरू।


  1. आटोमोबाइल बाज़ार में मंदी के कारण टाटा मोटर्स ने 300 अस्थाई कर्मियों को 2008 में  हटाया।


  1. हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने 2009 में पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी राष्टरों को ग्लोबल वार्मिंग के ख़तरे से आगाह करने की कोशिश की।


  1. लेबनान की राजधानी बेरुत में 2012 को बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत ,110 अन्य घायल विनोद।






19 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति 


  1. प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी मातंगिनी हज़ारा का जन्म 1870 में हुआ।


  1. हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार आर. सी. बोराल का जन्म 1903 में हुआ।


  1. खगोल भौतिक शास्त्री सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर का जन्म 1910 में हुआ।


  1. प्रसिद्ध शायर मजाज़ का जन्म 1911 में हुआ।


  1. भारतीय हॉकि खिलाड़ी बलबीर सिंह का जन्म 1920 में हुआ।


  1. अमेरिकी पत्रकार जैक एंडरसन का जन्म 1922 में हुआ।


  1. आध्‍यात्मिक गुरु और फिलॉस्‍फर पाुडुरंग शास्‍त्री आठवले का जन्‍म 1920 में हुआ था।


  1. ‘काशी’ (वर्तमान बनारस) के प्रसिद्ध साहित्यकार भोलाशंकर व्यास का जन्म 1923 में हुआ।


  1. हिन्दी फ़िल्म अभिनेता सनी देओल के नाम से प्रसिद्ध अजय सिंह का जन्म 1961 में हुआ।


  1. गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी हुईं प्रसिद्ध महिला सामाजिक कार्यकर्ता निर्मला देशपांडे का जन्म 1929 में हुआ।



19 अक्टूबर को हुए निधन 


  1. मशहूर किताब ‘गुलीवर की यात्राएं’ के लेखक जोनाथन स्विफ्ट का निधन 1745 में हुआ।


  1. प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक रामअवध द्विवेदी का निधन 1971 में हुआ।





Comments (0)

Share

Share this post with others