MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
USE "FREE" as Coupon.
Get Offer

2 April Today in Indian History (Hindi)

Created by MentorJi in Today In History 2 Apr 2024
Share

 2 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 


  1.  इटली के जेनोआ क्षेत्र से यहूदियों को 1559 में निकाला गया।


  1.  मुगल शासक अकबर ने 1679 में जजिया कर समाप्त किया।


  1.  ब्रिटिश पंजाब की 1849 में स्थापना हुई।


  1.  लॉसएंजिल्‍स में 1902 में पहला मोशन पिक्‍चर थियेटर खुला।


  1.  मिस्र की राजधानी काहिरा और दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर के बीच 1905 से रेल यातायात शुरू हुआ।


  1.  प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने 1921 में अपने नए सापेक्षता के सिद्धांत विषय पर न्यूयार्क शहर में व्याख्यान दिया।


  1.  कांग्रेस ने 1942 में क्रिप्स मिशन के प्रस्ताव को खारिज किया।


  1.  सोवियत संघ और ब्राजील के बीच 1945 में राजनयिक संबंध बहाल हुए।


  1.  अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा 1984 में मिशन सोयूज टी-11 के तहत अंतरिक्ष जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने।


  1.  सुमिता सिन्हा ने 1997 में अपने ऊपर से 3200 किलोग्राम भार के ट्रक को पार करने की अनुमति देकर रिकार्ड स्थापित किया।


  1.  मास्को में 1999 में स्वतंत्र राष्ट्रों के राष्ट्रकुल (सीआईएस) की शिखर बैठक सम्पन्न हुई थी।


  1.  नेपाल में 2001 में माओवादी विद्रोहियों द्वारा 37 पुलिस अधिकारियों की हत्या।


  1.  सोलोमन द्वीप में 2007 में शक्तिशाली सुनामी आयी।


  1.  भारत ने 1983 में पहले वर्ल्‍ड कप जीतने के बाद 2011 में आज ही के दिन दूसरी बार वर्ल्‍ड कप जीता था।


  1.  पाकिस्तान के पेशावर में 2013 में बिजली संयंत्र पर हुए हमले में सात लोग मारे गए।


  1.  बर्मा के यांगून में 2013 में एक मस्जिद के अंदर लगी भीषण आग में तक़रीबन 13 बच्चों की मौत हो गई।


  1.  अमरीकी गायक और गीतकार बॉब डिलन ने 2017 में साहित्य के लिए प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार स्वीकार कर लिया।


  1.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2017 में जम्मू कश्मीर में देश की सबसे लम्बी, चेनानी-नाशरी सड़क सुरंग राष्ट्र को समर्पित किया।


 2 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति 


  1.  गोवा के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी टी. बी. कुन्हा का जन्म 1891 को हुआ।


  1.  शास्त्रीय गायक बड़े ग़ुलाम अली ख़ाँ का जन्म 1902 को हुआ।


  1.  अभिनेता रोशन सेठ का जन्म 1942 को हुआ।


  1.  भारत के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अजय देवगन का जन्म 1969 को हुआ।


  1.  भारत में टी वी के प्रसिद्ध हास्य कलाकार कपिल शर्मा का जन्म 1981 को हुआ।


  1.  टेनिस खिलाड़ी डेविड फैरर का जन्म 1982 को हुआ।



 2 अप्रैल को हुए निधन 


  1.  पेशवा बालाजी विश्वनाथ का 1720 में निधन।


  1.  एक प्रसिद्ध बर्मी (बर्मा) सेनापति बन्धुल का 1825 को निधन।


  1.  क्रिकेटर प्रिंस रणजीत सिंह जी का 1933 में गुजरात के जामनगर में निधन।


  1.  वैटिकन का सर्वोच्च पद संभालने वालों में से एक पोप जॉन पॉल द्वितीय का 2005 को निधन हो गया था।



 2 अप्रैल के महत्वपूर्ण अवसर एवं दिवस 


  1.  विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस



Comments (0)

Share

Share this post with others