MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
USE "FREE" as Coupon.
Get Offer

20 October 2023 Today in History (Hindi)

Created by Nitin Shrivastava in Today In History 20 Oct 2023
Share



20 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 


  1. अकबर ने 1568 में चित्तौड़गढ़ पर आक्रमण किया।


  1. मारिया थेरेसा 1740 में आस्ट्रिया, हंगरी और बोहमिया की शासक बनी।


  1. कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) 1774 में भारत की राजधानी बनी।


  1. लंदन संडे टाइम्स का पहला अंक 1822 को प्रकाशित।


  1. एम्सटर्डम मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना 1880 में हुई।


  1. चिली और बोलविया ने 1904 में शांति और मित्रता की संधि पर हस्ताक्षर कर किया।


  1. रूस में 11 दिन तक चले ऐतिहासिक हड़ताल की शुरुआत 1905 में हुई।


  1. वियतनाम की डेमोक्रेटिक रिपब्लिकन सरकार ने 20 अक्टूबर को वियतनाम महिला दिवस के रूप में 1946 को घोषित किया।


  1. कश्मीर में १९४७ को असैनीक युद्ध आरंभ हो गया। पाकिस्तान ने इस विषय को संयुक्त राष्ट्रसंघ में उठाया।


  1. अमेरिका और पाकिस्तान ने 1947 में पहली बार राजनयिक संबंध स्थापित किये।


  1. भारत-पाकिस्तान के बीच पहला युद्ध 1947 में हुआ।


  1. भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर 1962 को युद्ध शुरू हुआ।


  1. चीन ने 1962 में भारत पर हमला किया और अरुणाचल प्रदेश के रास्ते भारत के अंदर तक प्रवेश की कोशिश की।


  1. दक्षिण अफ्रिका में नेल्सन मंडेला और आठ अन्य के खिलाफ मामला शुरु 1970- सैयद बर्रे ने 1963 में साेमालिया को समाजवादी राज्य घोषित किया।


  1. ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी में ओपेरा हाउस को 1973 में पहली बार जनता के लिए खोला गया।


  1. पाकिस्तान ने 1989 में भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ शारजाह ट्रॉफी जीती।


  1. भारत के उत्तरकाशी में 1991 को 6.8 तीव्रता के भूकंप से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत।


  1. संयुक्त राष्ट्र महासभा का विशेष स्वर्ण जयंती अधिवेशन 1995 को आरम्भ हुआ।


  1. श्रीलंका क्रिकेट टीम ने 1995 में वेस्टइंडीज को हराकर शारजाह कप फाइनल ट्रॉफी अपने नाम किया।


  1. मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल गयूम 1998 में पांचवी बार पुन: राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित।


  1. बोलीविया के राष्ट्रपति सांचेज का 2003 में इस्तीफ़ा स्वीकार एवं कार्लोस मेसा नये राष्ट्रपति ने मंत्रिमंडल की घोषणा की।


  1. सोयुज 2003 में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ा।


  1. बांग्लादेश में 3 पूर्व सेनाधिकारियों को 2004 में मौत की सज़ा मिली। ब्रिटेन का प्रतिष्ठित साहित्य सम्मान एलन होलिंघर्स्ट को मिला।


  1. अली लारीजानी के त्यागपत्र के बाद ईरान के विदेश उपमंत्री सईद जलाली 2007 में नये प्रमुख परमाणु वार्ताकार बने।


  1. अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने म्यांमार के सैन्य शासकों के ख़िलाफ़ नये प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा 2007 में की।


  1. आरबीआई ने 2008 को रेपो दर में एक प्रशिशत की कटौती की।


  1. लीबिया पर 40 साल तक राज करने वाले तानाशाह मोहम्‍मद गद्दाफी को 2011 में गृहयुद्ध में मारा गया।


  1. भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2015 को 37 वर्ष की आयु में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास लिया।






20 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति 


  1. भारत में उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश लीला सेठ का जन्म 1930 में हुआ


  1. नरेन्द्र मोदी का कैबिनेट मंत्रिमण्डल में कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री सुदर्शन भगत का जन्म 1969 में हुआ।


  1. आक्रामक बल्लेबाजी के प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी वीरेन्द्र सहवाग का जन्म 1978 में हुआ।


  1. पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ शंकर राय का जन्म 1920 में हुआ।


  1. आधुनिक गुजराती साहित्य के कथाकार, कवि, चिंतक, विवेचक, चरित्र लेखक तथा इतिहासकार गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी का जन्म 1855 में हुआ।



20 अक्टूबर को हुए निधन 


  1. वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा केरल और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल निरंजन नाथ वांचू का निधन 1982 में हुआ।


  1. भारत के क्रांतिकारियों में से एक एच. सी. दासप्पा का निधन 1964 में हुआ।





Comments (0)

Share

Share this post with others