MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
USE "FREE" as Coupon.
Get Offer

23 January 2024 Today in History (Hindi)

Created by MentorJi in Today In History 4 Mar 2024
Share

 23 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 


  1.   1565 में हुए टेलीकोटा के युद्ध में हिंदु साम्राज्य विजयनगर का पतन हुआ।


  1.  स्कॉटलैंड के रीजेट मोरे के अर्ल की 1570 में हत्या हुई।


  1.  रॉयल एक्सचेंज ( Royal Exchange ) की शुरुआत लंदन में 1571 में हुई थी।


  1.  हॉलैंड और इंग्लैंड ने 1668 में आपसी सहयोग समझौता किया।


  1.  1760 में हुए वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसीसियों को हराया।


  1.  ह्यूमन सोसायटी ऑफ़ फिलाडेल्फिया का गठन 1793 में हुआ।


  1.  1793 में दूसरी बार पोलैंड का विभाजन हुआ था।


  1.  नेपल्स इटली पर फ्रांसीसी सैनिकों ने 1799 में कब्ज़ा किया।


  1.  प्रशिया ने आस्ट्रिया के बिना 1849 में ‘जर्मन यूनियन’ का प्रस्ताव किया।


  1.  1849 में मेडिकल डिग्री हासिल करने वाली पहली अमेरिकी महिला एलिजाबेथ ब्लैकवेल बनीं।


  1.  1913 में हुए सैनिक क्रांति में तुर्की की नाजिम पाशा मारे गये।


  1.  भारत में 1920 में एयरमेल एवं वायु परिवहन सेवाओं की शुरुआत हुई।


  1.  सोवियत संघ ने 21 जनवरी को हुई लेनिन की मृत्यु की आधिकारिक घोषणा 1924 में की।


  1.  क्लाइड टॉमबॉग ने 1930 में सबसे पहली बार प्लूटो ग्रह की फोटो ली।


  1.  अल सल्वाडोर में सेना ने 1932 में प्रदर्शन कर रहे चार हजार किसानों की हत्या की।


  1.  प्रतिरोपण प्रक्रिया के तहत अमरीका के मिसीसिपी नगर में 1964 में पहली बार किसी पशु के अंग को मनुष्य के शरीर में लगाया गया। लेकिन थोड़ी देर बाद वह व्यक्ति मर गया।


  1.  दुर्गापुर अलॉय इस्पात संयंत्र की स्थापना 1965 में हुई।


  1.  इंदिरा गाँधी 1966 में भारत की प्रधानमंत्री बनीं।


  1.  भगवान् गौतम बुद्ध के नगर कपिलवस्तु को 1976 में खुदाई में खोजा गया।


  1.  जनता पार्टी का गठन 1977 में हुआ।


  1.  संयुक्तराष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने 1973 में वियतनाम शांति समझौते की घोषणा की।


  1.  गैसोलिन की बिक्री पर 1991 में इराक के तेल मंत्रालय ने रोक लगाई।


  1.  मध्यप्रदेश में गोवंश वध पर 2004 में पूर्णतया प्रतिबंध लागू।


  1.  फ़िल्मी और टेलीविज़न कार्यक्रमों में धूम्रपान दृश्यों पर लगा प्रतिबंध 2009 में समाप्त हो गया।


Comments (0)

Share

Share this post with others