MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
USE "FREE" as Coupon.
Get Offer

26 September 2023 Today in History (Hindi)

Created by Nitin Shrivastava in Today In History 26 Sep 2023
Share



26 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 


  1. विलियम 1087 में द्वितीय इंग्लैड के सम्राट बने।


  1. अमेरिकी क्रांति: ब्रिटिश सैनिकों का 1777 में फिलाडेल्फिया पर कब्जा।


  1. न्यूयॉर्क सिटी में 1872 को पहला मंदिर बना।


  1. बेयर्न में गुस्ताव रीटर वॉन कारा ने 1923 में बर्लिन से स्वतंत्रता की घोषणा की।


  1. संयुक्त राष्ट्र सैनिकों ने 1950 में उत्तर कोरिया के सैनिकों से सोल को अपने कब्जे में लिया।


  1. इंडोनेशिया ने 1950 में संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता ग्रहण की।


  1. जापान के इतिहास मेंं 1959 को सबसे शक्तिशाली तूफान ‘वेरा’ से 4580 लोगों की मौत और 16 लाख लोग बेघर हुए।


  1. अमेरिका में 1960 को राष्ट्रपति पद के दो उम्मीदवारों जॉन एफ केनेडी और रिचर्ड निक्सन के बीच बहस का पहली बार टेलीविज़न पर प्रसारण।


  1. सुपरसैनिक कॉन्कॉर्ड यात्री हवाई जहाज ने 1973 में अटलांटिक की यात्रा को रिकॉर्ड समय में यानी महज 3 घंटा 32 मिनट में पूरा किया।


  1. यूनाइटेड किंगडम हांगकांग को 1984 में चीन के हवाले करने के लिए सहमत हुआ।


  1. ब्रिटेन और चीन के बीच 1986 में हांगकांग को लेकर समझौता हुआ।


  1. सचिन तेंदुलकर ने 1998 में जिम्बाब्वे के ख़िलाफ़ एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 18वां शतक लगाकर डेसमंड हेन्स का विश्व रिकार्ड तोड़ा।


  1. अमेरिका ने 2001 में लादेन के बाद कश्मीरी आतंकवादियों से निपटने का भारत को आश्वासन दिया।


  1. फ्रांस ने 2002 में ईराक पर एकतरफ़ा कार्रवाई का विरोध किया।


  1. अमेरिका ने 2004 में असैनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए भारत को तकनीक देने का निर्णय किया।


  1. वियतनाम के दक्षिणी शहर कैनथो में 2007 को एक निर्माणाधीन पुल के ध्‍वस्त हो जाने से 62 श्रमिकों की मृत्‍यु हो गई।


  1. पूजाश्री वेंंकटेश ने 2009 में रश्मि चक्रवर्ती को हराकर आई.टी.एफ. महिला टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब जीता।


  1. फिलिपींस, चीन, वियतनाम, कंबोडिया, लाओस और थाईलैंड मे 2009 को कैटसाना तूफान से 700 लोगों की मौत।


  1. सऊदी अरब के शाह अब्दुल्ला ने 2015 के चुनाव में महिलाओं के मतदान करने तथा शूरा परिषद में शामिल होने की अनुमति देने की घोषणा 2011 में की।


  1. कीनिया में ग्रीन बेल्ट आंदोलन की संस्थापक वंगारी मथाई का निधन 2011 में हो गया जो 2004 में नोबेल पुरस्कार पाने वाली पहली अफ्रीकी महिला बनी।


  1. संयुक्त राष्ट्र ने 2011 में “स्वच्छ विकास तंत्र” योजना के तहत हरित गृह गैसों में कमी लाने के लिए दिल्ली मेट्रो को दुनिया का पहला “कार्बन क्रेडिट” दिया जिसके अंतर्गत उसे सात सालों के लिए 95 लाख अमेरिकी डॉलर मिलेंगे।


  1. मेक्सिको के इगुआला में 2014 को सामूहिक अपहरण की घटना।






26 सितंबर को जन्मे व्यक्ति 


  1. प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का जन्म 1820 में हुआ।


  1. भारतीय कवि, वकील, और राजनीतिज्ञ गुलाम गुलाम भीख नैरंग का जन्म 1876 में हुआ।


  1. नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकन, अंग्रेज़ी लेखक टी.एस. इलियट का जन्म 1888 में हुआ।


  1. परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक सूबेदार जोगिन्दर सिंह का जन्म 1921 में हुआ।


  1. फ़िल्म अभिनेता और निर्माता देव आनंद का जन्म 1923 में हुआ।


  1. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 1932 में हुआ।



26 सितंबर को हुए निधन 


  1. भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति लक्ष्मण काशीनाथ किर्लोस्कर का निधन 1956 में हुआ।


  1. गोवा के स्वतंत्रता सेनानी टी. बी. कुन्हा का निधन 1958 में हुआ।


  1. भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक और और बैले निर्माता उदय शंकर का निधन 1977 में हुआ।


  1. हिन्दी फ़िल्मों के पार्श्वगायक और संगीतकार हेमन्त कुमार का निधन 1989 में हुआ।



26 सितंबर के महत्वपूर्ण अवसर एवं दिवस 


  1. विश्व मूक बधिर दिवस





Comments (0)

Share

Share this post with others