MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
USE "FREE" as Coupon.
Get Offer

27 March Today in Indian History (Hindi)

Created by MentorJi in Today In History 28 Mar 2024
Share

 27 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 


  1.  इंग्लैंड के शासक चार्ल्स द्वितीय ने बांबे को 1668 में ईस्ट इंडिया कंपनी को सौंपा था।


  1.  स्पेन और फ्रांस ने 1721 में मैड्रिड समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।


  1.  अमेरिकी कांग्रेस ने देश में नौसेना की स्थापना को 1794 में स्वीकृति दी।


  1.  पहले स्टीम फायर इंजन का सफल परीक्षण सन 1841 में न्यूयार्क में किया गया।


  1.  अब्राहम गेस्नर ने 1855 में केरोसिन(मिट्टी के तेल) का पेटेंट कराया।


  1.  पहला अंतरराष्ट्रीय रग्बी मैच स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच 1871 में खेला गया।


  1.  बोस्टन से न्यूयार्क के बीच 1884 में पहली बार फोन पर लंबी दूरी की बातचीत हुयी।


  1.  इतालवी आविष्कारक जी मारकोनी द्वारा 1899 में फ्रांस और इंग्लैंड के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय रेडियो प्रसारण किया गया।


  1.  अमेरिका ने 1901 में फिलीपीन्स के विद्रोही नेता एमिलियो एग्विनाल्डो को अपने कब्जे में लिया।


  1.  जापान ने 1933 में लीग अाॅफ नेशंस से खुद को अलग कर लिया।


  1.  यूरोपीय देश लिथुआनिया में 1944 में लगभग दो हजार यहूदियों की हत्या कर दी गयी।


  1.  अमेरिकी सरकार ने 1956 में कम्युनिस्ट अखबार डेली वर्कर को जब्त कर लिया।


  1.  सन 1961 में आज के दिन से पहला विश्व रंगमंच दिवस मनाने की शुरुआत हुई।


  1.  टेनेरीफ़ में 1977 में दुनिया की सबसे भयानक विमान दुर्घटना हुई थी, जिसमें तक़रीबन 600 लोग मारे गए थे।


  1.  यूरोपियन फ़ाइटर एअरक्राफ़्ट यूरोफाइटर ने 1977 में पहली उड़ान भरी।


  1.  ए.एफ़.एम.ए.चौधरी 1982 में बांग्लादेश के राष्ट्रपति नियुक्त किए गए थे।


  1.  अंतरिक्ष में 1989 में अमेरिका के मिसाइल “रोधी उपग्रह” का परीक्षण विफल हुआ।


  1.  पहला मैक्रो वायरस “मेलिसा” की 1999 में सूचना दी गई।


  1.  रूस ने 2003 में घातक टोपोल आर एस-12 एम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।


  1.  यासीन मलिक ने 2006 में कश्मीर में जनमत संग्रह कराए जाने की मांग की।


  1.  अंतरिक्ष यान एंडेवर 2008 में पृथ्वी पर सफलतापूर्वक सुरक्षित लौटा।



 27 मार्च को जन्मे व्यक्ति 


  1.  जर्मनी के एक भौतिकशास्त्री एवं गणितज्ञ वेलहेलम रोंटगन का 1845 में जन्म हुआ।


  1.  फ्रांसीसी लेखक स्टेफन वल का जन्म 1922 में हुआ।


  1.  एक प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान लीला दुबे का जन्म 1923 में हुआ।


  1.  भारतीय राजनीतिज्ञ बनवारी लाल जोशी का जन्म 1936 में हुआ।


  1.  फ्रांसीसी कवियों के अनुवादक और पत्रकारिता के प्रोफ़ेसर हेमन्त जोशी का जन्म 1954 में हुआ।



 27 मार्च को हुए निधन 


  1.  भारत में मुहम्मदन एंग्लो-ओरिएण्टल कॉलेज की और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की स्थापना करने वाले सर सैयद अहमद खान की 1898 में पुण्यतिथि।


  1.  ग़दर पार्टी के प्रमुख नेता पंडित कांशीराम का 1915 का निधन।


  1.  भूतपूर्व सोवियत संघ के विमान चालक और अंतरिक्षयात्री यूरी गागरीन का 1968 में का निधन।


  1.  भारतीय हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री प्रिया राजवंश का 2000 में का निधन।


  1.  अमेरिकी गायक जॉनी मेस्त्रो का 2010 में का निधन।



Comments (0)

Share

Share this post with others