MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
USE "FREE" as Coupon.
Get Offer

28 October 2023 Today in History (Hindi)

Created by Nitin Shrivastava in Today In History 28 Oct 2023
Share



28 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 


  1. क्रिस्टोफ़र कोलम्बस ने क्यूबा के पूर्वी तट की खोज 1492 में की, जिसके पश्चात स्पेन की सेनाएं इस क्षेत्र में पहुँचीं थी।


  1. बंगाल मे ब्रिटिश इंडियन एसोशिएसन की स्थापना 1851 में हुई


  1. जिनेवा मे हुए कांफ्रेंस के तहत अंतरराष्ट्रिय रेड क्रास समिति का गठन 1863 में किया गया।


  1. अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड ने 1886 में दोस्ती के प्रतीक के तौर पर फ्रांस से उपहार में मिली ‘स्टैच्यु ऑफ लिबर्टी’ का औपचारिक अनावरण किया।


  1. जापान में 1891 को आए भूकंप से 7300 लोगों की मौत।


  1. जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की स्थापना 1913 में हुई


  1. ऑस्ट्रिया और हंगरी के 1918 में अलग होने के बाद चेकोस्लोवाकिया स्वतंत्र हुआ।


  1. इटली में रोम मार्च के द्वारा फासिस्ट शक्तियों ने 1922 में सत्ता पर अधिकार कर लिया और मुसोलनी वहाँ का प्रधानमंत्री बना।


  1. लाल सेना ने 1922 में व्लादिवोस्तोक का अधिग्रहण किया।


  1. अमेरिकी शेयर बाजार 1929 में वॉल स्ट्रीट धराशायी हुआ। जिससे कारोबार बाजार 24 फीसदी गिर गया। इसे अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट कहा जाता है।


  1. इटली की फ़ासीवादी सरकार के अध्यक्ष मोसोलीनी के नेतृत्व में इस देश की दो लाख की सेना ने 1940 में यूनान पर आक्रमण किया।


  1. दूसरे विश्व युद्ध में जर्मनी के घटक बुलगारिया ने 1944 में बिना शर्त सोवियत संघ के सामने समर्पण कर दिया।


  1. अर्नेस्ट हेमिंग्वे को 1954 में साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।


  1. मिस्त्र और सऊदी अरब ने 1955 में रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।


  1. सोवियत संघ के नेता निकिता ख्रुश्चेव ने 1962 में घोषणा की, की उनका देश अमरीका के निशाने पर सधी, क्यूबा में तैनात परमाणु मिसायलें हटा लेगा।


  1. इंटरपोल की 67वीं आमसभा अत्याधुनिक तकनीक आतंकवाद और अन्य आधुनिक संगठित अपराधों से निपटने की एक नयी रणनीति के साथ 1998 में समाप्त।


  1. जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रोडर 2001 में भारत की यात्रा पर आये, जापान के प्रधानमंत्री जुनीशिरो कोअजुमी के विशेष दूत योसितो मोरी भारत दौरे पर आये।


  1. बीजिंग में 4000 वर्ष पुराने मकबरों का पता 2004 में लगा। परमाणु मसले पर ईराक के साथ यूरोपीय संघ की वार्ता विफल।


  1. चेकोस्लोवाकिया देश ने 2005 में अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।


  1. पाकिस्तान के पेशावर में 2009 को बम धमाके से 117 मरे, 213 घायल।


  1. सीरिया में 2012 को संघर्ष विराम का उल्लंघन, 128 लोग मारे गये।


  1. जर्मनी के सेबेस्टियन वेटेल ने वर्ष 2012 का फार्मूला वन इंडियन ग्रां प्री खिताब जीता।






28 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति 


  1. स्वामी विवेकानंद की शिष्या भगिनी निवेदिता का आयरलैंड में 1867 को जन्म हुआ।


  1. प्रसिद्ध विधिवेत्ता, शिक्षा प्रेमी, रचनाकार तथा बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और संगीतकार अतुल प्रसाद सेन का जन्म 1871 में हुआ।


  1. भारत सरकार में गृह सचिव मौरिस गार्नियर हैलेट का जन्म 1883 में हुआ।


  1. मशहूर गीतकार तथा अपने समय के ख्याति प्राप्त शायर अंजान का जन्म 1930 में हुआ।


  1. माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का वाशिंगटन में 1955 को जन्म हुआ।


  1. भारतीय रिजर्व बैंक के 24वें गवर्नर उर्जित पटेल का जन्म 1963 में हुआ।


  1. पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद सेमी का जन्म 1981 में हुआ।


  1. विचारक, चिन्तक और साहित्यकार डॉ॰मनोज चतुर्वेदी का जन्म २८ अक्टूबर,1956 में हुआ।



28 अक्टूबर को हुए निधन 


  1. अकबर के बेटे जहाँगीर का निधन 1627 में हुआ।


  1. जर्मन भाषाविद तथा प्राच्य विद्या विशारद फ्रेडरिक मैक्स मूलर का निधन 1900 में हुआ।


  1. विख्यात व्यंग्यकार श्रीलाल शुक्ल का निधन 2011 में हुआ।


  1. लोकप्रिय उपन्यासकार राजेंद्र यादव का निधन 2013 में हुआ।





Comments (0)

Share

Share this post with others