MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
USE "FREE" as Coupon.
Get Offer

30 January 2024 Today in History (Hindi)

Created by MentorJi in Today In History 4 Mar 2024
Share



 30 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 


  1.  डेनमार्क और ल्यूबेक के बीच 1522 में युद्ध।


  1. पुर्तग़ाल ने मलक्का की खाड़ी को 1641 में मलाया डचों को सौंप दी।


  1.  हॉलैंड और स्पेन के बीच 1648 में शांति समझौता हुआ।


  1.  इंग्लैंड के सम्राट ‘चार्ल्स प्रथम’ को 1649 में फ़ांसी दी गई।


  1.  ब्रिटेन के राजकुमार’ चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट’ की 1788 में रोम में मौत हो गयी।


  1.  लाइफ़बोट के तौर पर निर्मित पहली नाव का 1790 में टायन नदी में परीक्षण।


  1.  कोरिया और चीन की स्वतंत्रता के बारे में 1902 में जापान और ब्रिटेन के बीच पहली ‘आंग्ल-जापानी संधि’ पर लंदन में हस्ताक्षर हुए।


  1.  लॉर्ड कर्ज़न ने 1903 में मेटकाफ़ हॉल में ‘इंपीरियल लाइब्रेरी’ का उद्घाटन किया।


  1.  ‘कैनेडियन नेवल सर्विस’ का नाम 1911 में बदलकर ‘रॉयल कैनेडियन नेवी’ किया गया।


  1.  ‘हाउस आफ़ लॉर्ड्स’ ने 1913 में आइरिश होम रूल बिल को ख़ारिज किया।


  1.  एडॉल्फ़ हिटलर ने 1933 में आधिकारिक रूप से जर्मनी के चांसलर की कमान सम्भाली।


  1.  सोवियत संघ की एक पनडुब्बी में 30 जनवरी, 1941 को जर्मनी का एक पोत डूब गया, जिससे उसमें सवार करीब 9 हजार लोगों की जान चली गई।


  1.  स्टालिन ग्राफ़ के पास सोवियत फ़ौजों से 1943 में जर्मन सेना हारी।


  1.  भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नाथूराम गोडसे ने 1948 में आज ही के दिन हत्या की थी।


  1.  रात्रि एयर मेल सेवा की शुरूआत 1949 में हुई।


  1.  दक्षिण वियतनाम में सेना ने 1964 में सत्ता पर कब्ज़ा किया।


  1.  दूसरे विश्व युद्ध के समय देश के प्रधानमंत्री रहे विंस्टन चर्चिल को 30 जनवरी 1965 को ब्रिटेन के लोगों ने अंतिम विदाई दी। आपको बता दें कि विंस्टन चर्चिल एक प्रखर वक्ता ही नहीं बल्कि एक कुशल कूटनीतिज्ञ भी थे, जिन्हें नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था।


  1.  इंडियन एयरलाइंस के ‘फोकर फ्रेंडशिप विमान’ का 1971 में अपहरण।


  1.  पाकिस्तान ने 1972 में ‘राष्ट्रमंडल’ से अपना नाम वापस लिया।


  1.  अमेरिका ने 30 जनवरी, 1989 को अफगानिस्तान के काबुल में अपना दूतावास बंद कर दिया।


  1.  इराकी सेना ने 30 जनवरी 1991 को सउदी अरब की सीमा के पास एक शहर पर कब्जा कर लिया। इस आक्रमण में करीब 12 अमेरिका सैनिकों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था।


  1.  सैंतालिस वर्षों बाद 1997 में महात्मा गांधी की अस्थियाँ संगम में विसर्जित।


  1.  वैज्ञानिकों ने 30 जनवरी साल 2004 को मंगल यान पर भेजे गए अंतरिक्ष यान अपोर्चुनिटी को मंगल ग्रह पर आयरन ऑक्साइड की मौजूदगी का एलान किया था।


  1.  टाटा ने 2007 में एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में ख़रीदा।


  1.  चेन्नई की एक विशेष अदालत ने 2008 में बहुचर्चित स्टाम्प घोटाले के मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी को 10 साल की सज़ा सुनाई।


  1.  2009 में हुए आस्ट्रेलिया ओपन के मिक्स्ड डबल मुक़ाबले में सानिया मिर्ज़ा व महेश भूपति की जोड़ी फाइनल में पहुँची।


  1.  कोका कोला कंपनी ने 30 जनवरी, साल 2009 को कोका काला क्लासिक का नाम बदलकर कोका कोला करने का ऐलान किया था। आपको बता दें कि साल 1985 में कोका काला के साथ कक्लासिक शब्द को जोड़ा गया था।


  1.  दक्षिण कोरिया ने 30 जनवरी साल 2013 को अपना पहला कैरियर रॉकेट नारो-1 प्रक्षेपित किया।




 30 जनवरी को जन्मे व्यक्ति 


  1.  इटली के भौतिकशास्त्री और गणितज्ञ लूईची गैलवानी का बोलोनिया नगर में 30 जनवरी, 1737 को जन्म हुआ। आपको बता दें कि इन्होंने सजीवों के शरीर में बिजली होने का पता लगाया था।


  1.  संयुक्त राज्य अमेरिका के राजनेता फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ज का 30 जनवरी 1882 में जन्म हुआ।


  1.  1890 में प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का जन्म।


  1.  1910 में भारतीय राजनेता, वकील और पूर्व रक्षा मंत्री और जिन्हें चिदंबरम सुब्रमण्यम का जन्म। जिन्हें भारत में “हरित क्रांति के पिता” कहा जाता था।


  1.  1913 में प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का जन्म।


  1.  1927 में स्वीडिश सोशल डेमोक्रेटिक राजनेता ओलोफ़ पाल्मे का जन्म।


  1.  उज्बेकिस्तान के राजनेता इस्लाम करिमोव का जन्म 30 जनवरी 1938 को हुआ।


  1.  ग्रेट ब्रिटेन के खिलाड़ी पीटर क्राउच का 30 जनवरी 1981 को जन्म हुआ।


  1.  अभिनेत्री गुरदीप कोहली का 30 जनवरी 1980 को जन्म हुआ।



 30 जनवरी को हुए निधन 


  1.  मेवाड़ के राणा संग्राम सिंह का 1530 में निधन।


  1.  भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 1948 में निधन।


  1.  हिन्दी साहित्यकार माखन लाल चतुर्वेदी का 1968 में निधन।


  1.  प्रसिद्ध लेखक, कवि, भाषाविद और सम्पादक नाथूराम प्रेमी का 1960 में निधन।


  1.  भारत के एक अर्थशास्त्री जे.सी. कुमारप्पा का 1960 में निधन।



 30 जनवरी के महत्वपूर्ण अवसर एवं दिवस 


  1.  शहीद दिवस


  1.  महात्मा गांधी स्मृति दिवस


  1.  राष्ट्रीय सर्वोदय दिवस


  1.  अंतराष्ट्रीय सर्वोदय दिवस


  1.  नशामुक्त संकल्प और शपथ दिवस


  1.  कुष्ठ निवारण दिवस



Comments (0)

Share

Share this post with others