MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
USE "FREE" as Coupon.
Get Offer

31 January 2024 Today in History (Hindi)

Created by MentorJi in Today In History 4 Mar 2024
Share



 31 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 


  1.  मुग़ल बादशाह अकबर के संरक्षक बैरम ख़ाँ की 1561 में गुजरात के पाटण में हत्या कर दी गई।


  1.  ब्रिटेन की रानी एलिज़ाबेथ प्रथम के आदेश पर 1599 में भारत में ब्रिटेन की पहली ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना हुई।


  1.  ब्रिटेन में तख़्त के ख़िलाफ़ साजिश करने वाले गाइफ़ाक्स को 1606 में मौत के घाट उतार दिया।


  1.  चीन में 1850 को ताए पींगहा (जनता का संकल्प )नाम से सबसे बड़ा जनान्दोलन आरंभ हुआ।


  1.  अमेरिका में ‘दासता उन्मूलन’ संबंधी 13वां संशोधन विधेयक 1865 में स्वीकृत हुआ।


  1.  अफ़ग़ानिस्तान के अमीर के मर्व को रूसी फ़ौजों ने 1884 में छीन लिया।


  1.  अमेरिका में पहली बार 1893 में ‘कोका कोला’ ट्रेडमार्क का पेटेंट किया गया।


  1.  ‘प्रथम विश्व युद्ध’ के दौरान जर्मनी ने 1915 में रूस के ख़िलाफ़ ज़हरीली गैस का इस्तेमाल किया।


  1.  1943 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के फ़ील्ड मार्शल फ़्रेडरिक पोलस ने सोवियत संघ की सेना के समक्ष हथियार डाले।


  1.  तत्कालीन सोवियत संघ के मॉडल के आधार पर 31 जनवरी , 1946 को यूगोस्लाविया के 6 देशों (बोस्त्रिया-हर्जेगोविना, सर्बिया, मैसेडोनिया, मोंटेनेग्रो, स्लोवेनिया, क्रोएशिया) का विघटन।


  1.  1953 में हुए आईरिश सागर में नौका दुर्घटना में चालक दल के सदस्यों के साथ कम से कम 200 यात्रियों की मौत हो गई।


  1.  अबादान से तेहरान तक पाइपलाइन बिछाने का काम 1957 में पूरा हुआ।


  1.  अमेरिका ने 1958 में पहले भू-उपग्रह का प्रक्षेपण किया।


  1.  अमेरिकी देशों के संगठन ने 1962 में क्यूबा को न शामिल करने का फैसला किया।


  1.  मोर को 1963 में भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया।


  1.  सोवियत संघ ने 31 जनवरी, साल 1966 को लूना कार्यक्रम के तहत मानवरहित लूना 9 स्पेशक्राफ्ट की लांचिंग की।


  1.  प्रशान्त महासागर में स्थित द्वीपीय देश नौरू को 1968 में आस्ट्रेलिया से स्वाधीनता मिली।


  1.  अमेरिका ने 1968 में नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।


  1.  पूर्व और पश्चिमी बर्लिन के बीच 19 साल के अंतराल के बाद 1971 में फिर से टेलीफोन सेवा बहाल हुई।


  1.  बीरेनद्र बीर बिक्रम शाह 1972 में नेपाल के 12वें राजा बने।


  1.  पेन अमेरिका एयरवेज़ का विमान 1974 में अमेरिकी सीमाओं में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें लगभग 25 लोग मारे गये।


  1.  चीन ने 1979 में सोवियत संघ को विश्वयुद्ध भड़काने वाला मुख्य देश होने का आरोप लगाया।


  1.  कोलकाता में 1983 को पहला शुष्क बंदरगाह शुरू हुआ।


  1.  रूस की राजधानी मास्को में 1990 में विश्व का सबसे बड़ा मेकडोनाल्ड स्टोर शुरू हुआ।


  1.  श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में 1996 में हुए आत्मघाती हमले में 86 की मौत, 1400 घायल।


  1.  सन 2000 में हवाला केस के सभी आरोपी बरी।


  1.  झारखंड के राज्यपाल प्रभात कुमार ने 2002 में इस्तीफ़ा दिया।


  1.  पाकिस्तानी परमाणु कार्यक्रम के जनक डॉक्टर अब्दुल कादिर खान को   अन्य देशों को परमाणु प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण के मामले में  31 जनवरी 2004 को गिरफ्तार किया गया।


  1.  जनरल जोगिंदर सिंह 2005 में नए सेना प्रमुख बने।


  1.  बांग्लादेश ने 2005 में जिम्बाव्वे से एक दिवसीय शृंखला 3-2 से जीती।


  1.  भारतीय स्टील कम्पनी टाटा, एंग्लो डच इस्पात कम्पनी कोरस के अधिग्रहण के बाद 2007 में विश्व की पांचवी बड़ी कम्पनी बनी।


  1.  2008 में भारत-अमेरिकी असैन्य परमाणु करार के विवादास्पद हाइड-एक्ट क़ानून के जनक और पूर्व रिपब्लिकन सांसद हेनरी ने हाइड का निधन।


  1.  उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने 31जनवरी, साल 2008 को यूपी को 5 साल के अंदर बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 6 हजार 168 करोड़ रुपए की विद्युत परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।


  1.  पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो की पार्टी ने 2008 में चुनाव के लिए अपनी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया।


  1.  हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ दो बिलियन डॉलर कमाकर 2010 में दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमायी करने वाली फिल्म बनी।


  1.  दक्षिण अफ्रीका के प्रीटोरिया में 2013 में हुए एक ट्रेन दुर्घटना में लगभग 2500 लोग घायल हुए।




 31 जनवरी को जन्मे व्यक्ति 


  1.  ‘परमवीर चक्र’ पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद सोमनाथ शर्मा का 1923 में जन्म।


  1.  अभिनेता राजेश विवेक का 31 जनवरी, 1949 को जन्म हुआ।


  1.  भारतीय अभिनेत्री प्रीति जिंटा का 1975 में जन्म।


  1.  अभिनेत्री अमृता अरोड़ा का 31 जनवरी , 1981 को जन्म हुआ।



 31 जनवरी को हुए निधन 


  1.  1961 में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह का निधन हुआ।


  1.  1968 में हिन्दी के निबन्धकार और साहित्यकार पद्मनारायण राय का निधन हुआ।


  1.  1987 में महान स्वतंत्रता सेनानी मिनजुर भक्तवत्सलम का निधन हुआ।


  1.  2004 में प्रसिद्ध पाश्र्व गायिका और अभिनेत्री सुरैया जमाल शेख का निधन हुआ।


  1.  राजनेता होकिशे सेमा का 31 जनवरी साल 2007 को निधन।


  1.  2012 में समाजवादी विचारधारा के प्रसिद्ध भारतीय नेता मनीराम बागड़ी का निधन हुआ।


  1.  1988 में तमिल भाषा के साहित्यकार अकिलन का निधन हुआ।


  1.  2000 में भारतीय सिनेमा के खलनायक अभिनेता के. एन. सिंह का निधन हुआ।




Comments (0)

Share

Share this post with others