MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
USE "FREE" as Coupon.
Get Offer

4 January 2024 Today in Indian History (Hindi)

Created by MentorJi in Today In History 4 Mar 2024
Share




 4 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 


  1.  इंग्लैंड के किंग चार्ल्स ने 1642 में 400 सैनिकों के साथ संसद पर हमला किया।


  1.  इंग्लैंड ने स्पेन और नेपल्स पर 1762 में युद्ध की घोषणा की।


  1.  दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को एक विकेट से हराकर अपनी पहली टेस्ट जीत 1906 में हासिल की।


  1.  किंग जार्ज पंचम ने कलकत्ता (अब कोलकाता) के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल की आधारशिला 1906 में रखी।


  1.  ब्रिटिश ईस्ट इंडीज के वायसराय विलिंगडन ने महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू को 1932 में गिरफ्तार किया।


  1.  बर्मा (अब म्यांमार) ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा 1948 में की।


  1.  चीन के सुरक्षाबलों ने कोरियाई युद्ध के दौरान सियोल पर 1951 में कब्जा किया।


  1.  अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहली स्वचालित (मानवरहित) मेट्रो ट्रेन 1962 में चली।


  1.  नई दिल्ली में इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनालॅजी एंड फारेंसिक साइंस का उद्घाटन 1972 में हुआ।


  1.  पाकिस्तान में 1990 में दो ट्रेनों की टक्कर में करीब 400 लोग मारे गए और लगभग 547 घायल हुए।


  1.  बंग्लादेश ने भारत को 1998 में उल्फा महासचिव अनूप चेतिया को सौंपने से इनकार किया।


  1.  मंगल ग्रह पर भाप का विश्लेषण करने हेतु अमेरिकी यान ‘मार्स पौसर लैंडर प्रोब’ का 1999 में प्रस्थान।


  1.  भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री जफर उल्ला खान जमाली के बीच 2004 में इस्लामाबाद में वार्ता आयोजित।


  1.  अमेरिका ने 2008 में श्रीलंका को सैन्य उपकरणों और सेवाओं की आपूर्ति पर रोक लगाई।


  1.  पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने 2009 में यूपीए से नाता तोड़ा।


  1.  भारत में स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया के आदेश पर 2010 में शेयर बाज़ारों के खुलने का समय एक घंटा पहले सुबह 9 बजे कर दिया गया।




 4 जनवरी को जन्मे व्यक्ति 


  1.  1643 में मशहूर भौतिक विज्ञानी आइजक न्‍यूटन का जन्‍म हुआ।


  1.  1809 में नेत्रहीनों के लिये ब्रेल लिपि का आविष्कार करने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति लुई ब्रेल का जन्म हुआ।


  1.  1892 में भारत के एक अर्थशास्त्री जे.सी. कुमारप्पा का जन्‍म हुआ।


  1.  1924 में धार्मिक विचारक सेबास्तियन कप्पेन का जन्‍म हुआ।


  1.  1925 में कवि गोपाल दास नीरज का जन्‍म हुआ।


  1.  1931 में अभिनेत्री निरुपा रॉय का जन्‍म हुआ।


  1.  1965 में अभिनेता आदित्य पंचोली का जन्‍म हुआ।


  1.  1988 में भारतीय लेखक नाबिला जमशेद का जन्‍म हुआ।


  1.  1925 में हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप कुमार का जन्‍म हुआ।


  1.  1887 में प्रसिद्ध साहित्यकार लोचन प्रसाद पाण्डेय का जन्‍म हुआ।


  1.  1952 में वर्तमान मुख्य न्यायाधीश, भारत के 43वें न्यायाधीश टी. एस. ठाकुर का जन्‍म हुआ।



 4 जनवरी को हुए निधन 


  1.  4 जनवरी 1931 को मोहम्मद अली का निधन जो भारत के प्रसिद्ध पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी थे।


  1.  4 जनवरी 1983 को झाबरमल्ल शर्मा का निधन जो राजस्थान के वयोवृद्ध साहित्यकार, पत्रकार एवं इतिहासकार थे।


  1.  4 जनवरी 1905 को अयोध्याप्रसाद खत्री का निधन खड़ी बोली के प्रसिद्ध कवि थे।


  1.  4 जनवरी 1994 को राहुल देव बर्मन (आर. डी. बर्मन) का निधन हिन्दी फिल्मों के मशहूर संगीतकार थे।


  1.  4 जनवरी 2006 को शेखमकतूम बिन रशीद अल मकतूम का निधन जो दुबई के शासक थे।


  1.  4 जनवरी 2016 को एस. एच. कपाड़िया का निधन जो भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश थे।



Comments (0)

Share

Share this post with others