MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
MentorJi is 100% FREE for all students including Tests, Courses & Products.
USE "FREE" as Coupon.
Get Offer

6 February Today in History (Hindi)

Created by MentorJi in Today In History 6 Mar 2024
Share



 6 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 


  1.  पुर्तग़ाल और स्पेन के बीच 1715 में युद्ध समाप्त हुआ।


  1.  हालैंड और ब्रिटेन के बीच 1716 में गठबंधन का नवीनीकरण।


  1.  1778 में ब्रिटेन ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।


  1.  फ्रांस ने अमेरिका को 1778 में मान्यता प्रदान की।

  2.  मैसाचुसेट्स 1788 में संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान को मानने वाला छठा राज्य बना।


  1.  सिंगापुर की खोज सर थॉमस स्टैमफ़र्ड रैफ़ेल्स ने 1819 की।


  1.  ओट्टो 1833 में आधुनिक समय में यूनान के पहले सम्राट बने।


  1.  अमेरिका- स्पेन के बीच 1899 में लड़ाई समाप्त।


  1.  अमेरिका के एरिजोना में 1911 में पहला वृद्धाश्रम खोला गया।


  1.  तीस वर्ष से अधिक की आयु की महिलाओं को 1918 में ब्रिटेन में मतदान करने का अधिकार मिला।


  1.  कार्डिनल एशिले रैट्टी 1922 में पोप चुने गए।


  1.  लीबिया के बेनगाजी शहर पर ब्रिटिश सेना ने 1941 में कब्जा किया।


  1.  ब्रिटेन नरेश जार्ज छठवें के निधन के बाद यानि सन 1952 में 26 साल की एलिजाबेथ द्वितिय ने इंग्लैंड की महारानी की गद्दी संभाली।


  1.  1959 में भारत में केरल उच्च न्यायालय का न्यायाधीश के रूप में अन्ना चांडी को नियुक्त किया गया। वह उच्च न्यायालय में नियुक्त होने वाली पहली महिला न्यायाधीश बनी।


  1.  1985 में ब्रिटिश उपन्यासकार जेम्स हेडली चेइज का स्विट्जलैंड में निधन।


  1.  जस्टिस मैरी गॉडरन 1987 में आस्ट्रेलियाई हाई कोर्ट की जज बनने वाली पहली महिला बनीं।


  1.  पाकिस्तान में सन 1994 से सार्वजनिक फ़ांसी पर प्रतिबंध लागू।


  1.  देश का पहला पेस मेकर बैंक 1999 में कोलकाता में स्थापित हुआ।


  1.  विदेश मंत्री टारजा हैलोनेन 2000 में फ़िनलैंड की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।


  1.  6 फरवरी, 2002 के दिन भारत ने सीमा में घुस आया पाकिस्तान के जासूसी विमान को मार गिराया था।


  1.  रुस ने संयुक्त राष्ट्र के बिना अनुमति लिए इराफ के खिलाफ सैनिक कार्रवाई किए जाने पर 6 फरवरी, 2003 के दिन अमेरिका को चेतावनी दी थी।


  1.  अमेरिका के पश्चिमी तटीय क्षेत्र में 6 फरवरी , साल 2008 को भयंकर तूफान आया , जिससे भारी तबाही हुई।


  1.  भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 6 फरवरी साल 2008 को आइसलैण्ड के राष्ट्रपति रैग्रा ग्रिमसन से बातचीत की।


  1.  6 फरवरी, 2008 को ही देश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उद्योगपति एमपी जिंदल को उद्योग रत्न से नवाजा गया।


  1.  6 फरवरी , साल 2009 में भारत ने नेपाल के साथ लगी अपनी सीमा पर तीन बड़े बांधों के निर्माण के लिए 9.45 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी।



 6 फरवरी को जन्मे व्यक्ति 


  1. 1890 में भारत रत्न सम्मानित महान् स्वतंत्रता सेनानी ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान का जन्म।


  1.  1891 में उड़ान के क्षेत्र में अग्रणी डच-एंटन हरमान फ़ोकर का जन्म।


  1.  1915 में प्रसिद्ध कवि और गीतकार प्रदीप का जन्म।


  1.  1983 में भारतीय क्रिकेटर एस श्रीसंत का जन्म।



 6 फरवरी को हुए निधन 


  1.  1793 में प्रसिद्ध इतालवी नाटककार कार्लो गोल्दोनी का निधन।


  1.  1900 में सांख्यिकीविज्ञ अंग्रेज़ अधिकारी विलियम विलसन हन्टर का निधन।


  1.  1931 में स्वतंत्र भारत देश के पहले पंतप्रधान जवाहरलाल नेहरू के पिताजी और नेता मोतीलाल नेहरू का लखनऊ में निधन।


  1.  1948 में परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक नायक यदुनाथ सिंह का निधन।


  1.  1965 में स्वतंत्रता सेनानी एवं पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों का निधन।


  1.  1976 में भारतीय लेखक और फ़िल्म निर्देशक ऋत्विक घटक का निधन।


  1.  1983 में प्रसिद्ध वैज्ञानिक आत्माराम का निधन।


  1.  1993 में टेनिस के जाने माने खिलाड़ी आर्थर ऐश का निधन।


  1.  2001 में वरिष्ठ कांग्रसी नेता वी.एन. गाडगिल का निधन।


  1.  2006 में आज़ाद हिन्द फ़ौज के अधिकारी गुरबख्श सिंह ढिल्लों का निधन।



 6 फरवरी के महत्वपूर्ण अवसर एवं दिवस 


  1.  वन अग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह)।



Comments (0)

Share

Share this post with others